फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पति की हत्या में पत्नी पर कार्रवाई के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोतवाली पर हंगामा करतीं ‌महिलाएं। - फोटो : PILAKHWA
पति की हत्या में पत्नी पर कार्रवाई के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पिलखुवा। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में साले द्वारा नुकीला सरिया घोंपकर सोमवार को जीजा की हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में मंगलवार को मोहल्ला आर्य नगर की दर्जनों महिलाओं ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग करते हुए कोतवाली पर हंगामा किया। आरोप है कि महिला द्वारा ही अपने भाई को फोन कर बुलाकर उसकी हत्या करने के लिए भड़काया था। इसी के चलते भाई ने गुस्से में आकर जीजा की हत्या कर दी। पुलिस ने आक्रोशित महिलाओं को समझा बुझाकर साक्ष्य मिलने पर मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मृतक के पिता बिजेन्द्र की तहरीर पर उसके साले के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा हैं।
स्थानीय मोहल्ला आर्यनगर में सोमवार को टोनी उर्फ हरीश की उसी के ही साले गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव शामली निवासी रमन ने नुकीला सुरिया घोंपकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के पिता बिजेंद्र ने कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सरिया बरामद कर रमन को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी रमन को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। वहीं मंगलवार को मृतक के पड़ोसी एवं मोहल्ला की दर्जनों महिलाएं कोतवाली में पहुंची और हंगामा किया। महिलाओं का कहना है कि मृतक की पत्नी आए दिन अपने मायके में जाकर हरीश के खिलाफ शिकायत करती थी। घटना से पहले भी महिला ने अपने भाई को फोन कर पति द्वारा मारपीट करने की सूचना दी थी और उसे भड़काया था। इससे गुस्साए रमन ने टोनी उर्फ हरीश की हत्या कर दी। इसीलिए इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी भी दोषी है। महिलाओं ने मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर उसे भी जेल भेजने की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह का कहना है कि महिलाओं को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया। मृतक की पत्नी कंचन के खिलाफ साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed