फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गृह क्लेश में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गृह क्लेश में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
विज्ञापन

धौलाना। एक गांव में देर रात महिला ने गृह क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। ससुरालिए उपचार के लिए पिलखुवा के अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मृतका के परिजनों को दी गई ।

गांव सौलाना निवासी एक महिला की आठ साल पहले गांव निवासी युवक से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति द्वारा पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया जाने लगा। महिला ने कई बार अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मायके वालों ने पति को कई बार समझाया। लेकिन कुछ दिन बाद फिर महिला से अभद्र व्यवहार किया जाने लगा। सोमवार को भी महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके चलते महिला ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत के चलते महिला को उपचार के लिए पिलखुवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि इस संबंध में मृतका के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed