फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वेतन न मिलने पर डेयरी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
hapur news
वेतन न मिलने पर डेयरी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पिलखुवा। पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिलने के कारण मंगलवार को दुग्ध डेयरी के श्रमिकों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन व नारेबाजी की।श्रमिकों ने ठेकेदार पर वेतन न देने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।
नेशनल हाईवे स्थित छिजारसी टोल प्लाजा के पास एक दुग्ध डेयरी हैं। जिसमें ठेकेदार के अधीन पांच सौ कर्मचारी व श्रमिक काम करते हैं। आरोप है कि ठेकेदार ने पिछले माह से वेतन रोका हुआ है। इसी के विरोध में मंगलवार को सभी श्रमिकों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी और डेयरी के मुख्य गेट पर धरना देकर बैठ गए। इसके चलते फैक्टरी से माल का आवाजाही बाधित हो गई। श्रमिकों ने डेयरी प्रबंधन और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। श्रमिकों ने बताया कि पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने के कारण उनका परिवार का आर्थिक संकट से जूझ रहा है। डेयरी प्रबंधन के लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे है और ठेकेदार से मुलाकात नहीं हो पा रही है। हंगामा होते देख डेयरी के प्रबंधक मौके पर पहुंचे और श्रमिकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन श्रमिक वेतन की मांग पर अड़े रहे। इसके चलते डेयरी में दिनभर कार्य ठप रहा। प्रदर्शन करने वालों में धर्मवीर, सुधीर तोमर, नितिन, गौरव पंवार, हरेंद्र, ऋषिपाल, जनेश्वर, सुधीर, मोईन खान आदि श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

डेयरी प्रबंधन का कहना है कि हंगामा कर रहे श्रमिक ठेकेदार के अधीन है और ठेकेदार द्वारा ही उनके वेतन का भुगतान किया जाता है। ामिकों के हड़ताल पर चले जाने की जानकारी ठेकेदार को दे दी गई है, शीघ्र ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक साल पूर्व भी वेतन को लेकर श्रमिकों ने किया था प्रदर्शन-
लगभग एक साल पहले भी डेयरी के श्रमिकों द्वारा ठेकेदार पर कई माह का वेतन नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद ठेकेदार ने मौके पर पहुंच श्रमिकों को कुछ वेतन देकर एवं बाद में देने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed