{"_id":"5ffdcfca8ebc3e32b652a7a3","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd211822768","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण को कराया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण को कराया ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण को कराया ध्वस्त
पिलखुवा। सोमवार को खेड़ा गांव में तालाब की जमीन पर बने अवैध मकान को तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्वारा ध्वस्त कराया गया। शनिवार को भी जमीन से कब्जा हटाने गई टीम पर पथराव किया गया था। जिसमें पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की थी।
धौलाना विकास खंड क्षेत्र के गावं खेड़ा निवासी विनोद कुमार द्वारा तालाब की जमीन का भराव कर उस पर मकान का निर्माण कर लिया गया था। जिसकी शिकायत मिलने पर गत शनिवार को राजस्व निरीक्षक भागमल सिंह व लेखपाल ब्रह्मानंद व राजू अपने साथ पुलिस एवं जेसीबी साथ लेकर तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए गांव खेड़ा गए थे। इस कार्रवाई से काबिज परिवार के सदस्य भड़क गए उन्होंने टीम पर पथराव कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को तहसीलदार संजय कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर जेसीबी से उक्त मकान को ध्वस्त करमीन को कब्जा मुक्त कराया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मकान को ध्वस्त कर तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया हैं। उन्होने बताया कि टाम पर पथराव करने वालों वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।