फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फिरोजपुर में लो वोल्टेज पर भड़के ग्रामीण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नया ट्रांसफार्मर एवं हाईटेंशन तार लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : PILAKHWA
फिरोजपुर में लो वोल्टेज पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

पिलखुवा। विकास खंड धौलाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में गर्मी के चलते लो वोल्टेज आने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की हैं।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि चार वर्ष से उनके गांव में लो वोल्टेज की समस्या बनीं हुई है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कम वोल्टेज आने की वजह से पशुओं को चारा समय पर नहीं मिल पा रहा है। रात के समय सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने से चोरों का खतरा बना रहता है। कई बार संबंधित अधिकारियों से लिखित रूप में शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। इसके विरोध में सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जल्द गांव में हाईटेंशन तार और नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर बिजली की समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में उम्मेद, गुलफाम, नदीम, तालिब, खालिद, महबूब, गुलफाम, रहमान समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि बिजली कर्मियों को शीघ्र भेजकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed