{"_id":"5f42ad888ebc3e3cdb4e083a","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2041501109","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल पटरी पर मरम्मत कार्य के चलते चंडी फाटक रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल पटरी पर मरम्मत कार्य के चलते चंडी फाटक रहा बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल पटरी पर मरम्मत कार्य के चलते चंडी फाटक रहा बंद
पिलखुवा। दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में रविवार को चंडी रोड स्थित रेलवे फाटक पर लगभग 12 घंटा तक मरम्मत कार्य चला। इस दौरान फाटक बंद रहा। शहरवासियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि लॉकडाउन के कारण लोगों की आवाजाही कम ही रहीं।
चंडी रेलवे फाटक के दोनों तरफ बड़ी संख्या में आबादी है। लोगों का फाटक पार करके आवागमन लगा रहता है। ऐसे में फाटक बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेल पटरी पर मरम्मत कार्य रविवार की सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे चला। और इस बीच लगभग 12 घंटा के लिए फाटक को बंद रखा गया। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि फाटक के आसपास पटरी को दुरूस्त करने का कार्य चल रहा है। रविवार को लॉकडाउन होने के कारण लोगों की आवाजाही काफी कम रहेगी इसलिए मरम्मत कार्य शुरू किया गया था।