{"_id":"5f19ca8c8ebc3e63dd0c0087","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2024625116","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान संगठन ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय किसान संगठन ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान संगठन ने किया धरना प्रदर्शन
धौलाना। भारतीय किसान संगठन ने एक बैंक के कर्मचारियों की कार्यशैली व सेवाओं के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान नेताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।
किसान नेता व भारतीय किसान संगठन के प्रदेश महासचिव ब्रहम सिंह का कहना है कि बैंक में मौजूद स्टाफ की कार्यशैली और नीति के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वरडाउन रहनेे का बहाना बनाकर सीधे-साधे ग्रामीण उपभोक्ताओं को बरगलाया जाता है। कई बार कंप्यूटर खराब होने का बहाना लेकर उपभोक्ताओं को बैरंग लौटा दिया जाता है। वहीं समस्याओं के समाधान को लेकर जब पूछताछ की जाती है तो बैंक स्टाफ कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।
कस्बा धौलाना निवासी सोनी परवीन, सहरीन, आशफीन, लायबा, खुशबू, किसान मांगे राम, रामेश्वर शर्मा ने बताया कि बैंक कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों को अपमानित भी किया जाता है। इस दौरान तहसीलदार संजय सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह के हस्तक्षेप के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने लिखित शिकायत दी जिस पर शाखा प्रबंधक प्रियंका चौहान ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण होगा। इसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
मौके पर जसवीर सिंह राणा, हेमसिंह तोमर , रामपाल शर्मा ,रामदत शर्मा, मोहम्मद लईक, जयभगवान सिंह आदि मौजूद रहे।