{"_id":"5ddc1c6f8ebc3e549f34901b","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd1890167159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच नामजद एवं छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच नामजद एवं छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच नामजद सहित 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पिलखुवा/धौलाना। उदयरामपुर नंगला में बारात की विदाई के दौरान हुई दूल्हों के रिश्ते में चाचा की हत्या के मामले में मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर थाना पुिलस ने पांच नामजद एवं छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। पुलिस पुरानी रंजिश के चलते हत्याकांड को अंजाम देना बता रही हैं।
हरियाणा प्रदेश के जिला फरीदाबाद के थाना सूरज कुंड़ के गांव अंगनपुर निवासी सोनू ने बताया कि गत 24 नवंबर को उनके चचेरे भाई देवेन्द्र भड़ाना के बेटे सचिन एवं सागर की बारात थाना धौलाना के गाँव उदयरामपुर नंगला निवासी विजय यहां आई थी। विजय की बेटियां आरती और ज्योति की शादी की रस्म पूरी होकर जब वर पक्ष विदा होने के लिए मंडप में मिलाई कार्यक्रम के लिए दोनों दूल्हों के साथ बैठा था। इसी दौरान उसके चचेरे भाई सुधीर वहां पर दूल्हों की वार फेर न्यौछावर करने के लिए बैठा था। तभी अचानक उनसे पुरानी रंजिश के चलते अनंगपुर निवासी पवन एवं दीपक पुत्रगण मनीपाल, हरीश पुत्र विजयपाल, संदीप पुत्र देवराज तथा दिल्ली के महरौली निवासी रोहित तथा कुछ अन्य हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर सुधीर को मौत के घाट उतार दिया। इस फायरिंग में बराती नाई रिकू, दूल्हों का बहनोई संजू और रिश्तेदार राजकुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया की मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच में जुटी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि मामला जमीनी विवाद एवं आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ हैं।
फूल प्रूफ प्लानिंग से की गई हत्या
आरोपियों ने जिस तरह सुधीर की हत्या की उससे प्रतीत हो रहा है कि आरोपियों ने फूल प्रूफ प्लानिंग के तहत घटना को अंजाम दिया।
मृतक सुधीर के चचेरे भाई के अनुसार हत्या के मामले में नामजद दो सगे भाई पवन व दीपक और फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद उनके भाई लाखन से जमीन के मामले में पुरानी रंजिश चल रही थी। बताया गया है कि मृतक सुधीर द्वारा पूर्व में लाखन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था जिसमें लाखन को न्यायालय से दस साल की सजा हो चुकी हैं। लाखन शातिर किस्म का अपराधी है। इसी माह वह अपने एक रिश्तेदार की शादी में जाने के लिए पैरोल पर छूट कर आया था। इसी दौरान तीनों भाइयों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुधीर को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और मौका पाकर घर से दूर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया गया है कि मृतक भी दबंग प्रवृत्ति का बताया जा रहा है वह काफी समय से प्रॉपर्टी के धंधे से जुड़ा था।