फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पति ने दिया तलाक, ससुर, जेठ, ननंद समेत छह नामजद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
तीन तलाक मामले में ससुर, जेठ, ननद समेत छह नामजद
विज्ञापन

धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव देहरा में तीन तलाक के मामले में पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति, ससुर, जेठ, ननंद समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया है।
पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव नहाली निवासी फिरोज खान ने बताया कि उसने तीन वर्ष अपनी बेटी गुलशमा व राहिल का निकाह देहरा निवासी दो सगे भाई आरिफ और फिरोज के साथ मुस्लिम रीति के करीब 20 लाख रुपये खर्च कर
विज्ञापन

निकाह किया था। आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद से ही दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर पति फिरोज और उसके परिजन उसकी बड़ी बेटी गुलशमा को प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता के पिता ने बताया कि इस संबंध में जब बेटी के ससुराल वालों से बात की गई तो उन्होंने दस लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग की। फिरोज ने बताया कि दो दिन पूर्व दमाद ने उनकी बेटी को गले में रस्सी डालकर उसे मारने का प्रयास किया। किसी तरह बेटी ने खुद को बचा मामले की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद पति ने उसे तलाक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ दहेज अधिनियम एवं मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2018 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed