{"_id":"5da218f88ebc3e93ba1b2e14","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd186302257","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा मौके पर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत
धौलाना। कमरुद्दीन नगर से पिलखुवा जा रहे बाइक सवार युवक को कंदौला रजवाहा के पास हाट मिक्स प्लांट के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससेयुवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गांव कमरुद्दीन नगर के पूर्व प्रधान हरिओम चौहान की तहरीर पर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं।
धौलाना थाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीन नगर का रहने वाला मुकेश अफजाल मजदूर था। शनिवार की दोपहर वह किसी काम से बाइक द्वारा पिलखुवा के लिए जा रहा था। जैसे ही वह धौलाना कंदौला मार्ग स्थित रजवाहा के पास हॉट मिक्स प्लांट के के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चार भाईयों में दूसरे नंबर का मुकेश अपने पीछे पत्नी पिंकी, बेटी प्रियंका, बेटा पुष्पेंद्र व विनीत को छोड़ गया है। हादसे की खबर जैसे ही गांव कमरुद्दीन नगर पहुंची परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला दर्ज कर वाहन चालक की खोज की जा रही है।