{"_id":"5da0ca328ebc3e93d33e75a3","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd186216554","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर निर्धारित शुलक से अधिक रूपए बसूलने पर दो पक्षो में मारपीट तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर निर्धारित शुलक से अधिक रूपए बसूलने पर दो पक्षो में मारपीट तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल कर्मियों ने एसओजी टीम से की अभद्रता
पिलखुवा। शुक्रवार को छिजारसी टोल प्लाजा पर वाहन चालक से मारपीट का विरोध करने पर टोल कर्मियों ने एसओजी टीम से भी अभद्रता की। मारपीट के दौरान वाहन चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देख टोल कर्मी फरार हो गए। इस दौरान एक टोल कर्मी के हिरासत में लिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना पिलखुवा के गांव छिजारसी के पास हाईवे-9 पर बने टोल प्लाजा पर शुक्रवार की दोपहर वाहन चालक से टोल को लेकर कर्मियों के बीच बहस हो गई। मामला बढ़ने पर वाहन चालक व टोल कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। हापुड़ निवासी वाहन चालक अनुज ने बताया कि वह गाजियाबाद किसी काम से अपनी कार से जा रहा था। टोल शुल्क ज्यादा वसूलने का विरोध करने पर कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान एसओजी की टीम भी वहां से गुजरी। मारपीट होते देख उन्होंने विरोध किया लेकिन आरोप है कि टोल कर्मियों ने भी उनके अभद्रता की। मारपीट के दौरान कार चालक अनुज सिह, टोल कर्मी गोलू व आरिफ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस को देख टोल कर्मी भाग खड़े हुए। पुलिस ने मारपीट के मामले एक टोल कर्मी का हिरासत में लिया हैं। जबकि घायलों को निजी अस्पताल से उपचार के बाद घर भेज दिया गया हैं। पीड़ित अनुज ने कोतवाली में टोल कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश बालियान का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्यवाई की जा रही हैं। एक टोल कर्मी को हिरासत में लिया गया हैं। वहीं टोल के प्रबंधक शेषनाथ ने बताया कि कार चालक ने ही मारपीट की थी। उनके कर्मचारियों द्वारा कोई मारपीट नहीं की गई।