फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

न्यायालय के आदेश में पांच लोगों पर धोखाधड़ी, मारपीट व 9 हजार रूपये छीनने के मामलें हुई रिपार्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
न्यायालय के आदेश पर पांच पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

पिलखुवा। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एक युवक एक युवक धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने व जान से मारने की धमकी देते हुए 9 हजार रुपये की नगदी छीनने के मामले में महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में कर रही है।

मोहल्ला रमपुरा निवासी संतोष कुमार ने पिलखुवा कोतवाली में दी गई तहरीर में लिखा है कि कुछ माह पहले मोहल्ला साकेत निवासी आलोक शर्मा और उसकी पत्नी सुनिता, गुलावठी निवासी मनोज अग्रवाल गाजियाबाद निवासी रोहित गर्ग व गांव सिखैड़ा निवासी जुल्फिकार ने बुलाकर उससे मुलाकात की थी। इस दौरान सभी आरोपी मुनाफे की बात कहकर बंद पड़े एक भट्टे को पार्टनरशिप में चलाने की बात करने लगे और सहमति जताते हुए भट्टा चालू करा दिया। कुछ दिन बाद उसे बिना बताए आरोपियों ने एक राय होकर भट्टे से ईंट बेचकर पैसे हड़प लिए। इसका विरोध किया तो सभी आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए नौ हजार रुपये की नगदी छीन ली। इस बावत वह पिलखुवा कोतवाली पहुंचा लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने न्यायालय में गुहार लगाई। जिस पर बृहस्पतिवार को पिलखुवा पुलिस ने उक्त पांचों लोगों के खिलाफ रिपार्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी योगेश बालियान का कहना है पुलिस मामले की जांच में कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed