{"_id":"63d94206c0969e27f2196c74","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2515474178-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: लखन हत्याकांड में शामिल सुनील चचूला और मनीष चंदेला पर लगा एनएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: लखन हत्याकांड में शामिल सुनील चचूला और मनीष चंदेला पर लगा एनएसए
विज्ञापन
सुनील चचूला। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखन हत्याकांड में शामिल सुनील चचूला और मनीष चंदेला पर लगा एनएसए
हापुड़। लखन हत्याकांड के मुख्य सूत्रधार कुख्यात सुनील चचूला और उसके साथी मनीष चंदेला उर्फ मन्ना के खिलाफ हापुड़ पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की है। दोनों आरोपी फिलहाल जेल में हैं और दोनों ने जमानत के लिए हाई कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके अलावा पुलिस ने मामले में फरार चल रहे एक लाख के इनामी शुभम पंडित की गिरफ्तारी के भी प्रयास तेज कर दिए हैं।
16 अगस्त को हुए कचहरी के बाहर हिस्ट्रीशीटर लखन की हत्या में कभी उसके साथी रहे सुनील चचूला निवासी गांव चचूला, थाना दनकौर जिला गौतमबुद्ध नगर का हाथ रहा। जबकि मनीष चंदेला निवासी गांव बुढ़ाना खेड़ी जिला फरीदाबाद ने उसका साथ दिया था। सुनील चचूला हत्या के दिन ही एक अन्य मामले में जमानत रद्द कराकर गौतमबुद्ध नगर जेल पहुंच गया था। जबकि मनीष चंदेला को पुलिस ने कुछ दिन बाद ही हरियाणा से गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल डासना जेल में बंद है।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि दोनों ही कुख्यात किस्म के अपराधी हैं। दोनों पर ही हत्या, अपहरण, रंगदारी के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी जमानत पर बाहर आने के प्रयास में थे। उनके जेल से बाहर आकर ऐसा ही अन्य अपराध करने की प्रबल संभावना को देखते हुए उनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सुधीर की हत्या के बाद खाई थी लखन को मारने की कसम
24 नवंबर 2019 को धौलाना के गांव उदयरामपुर नंगला निवासी विजय की दो बेटियों की बारात फरीदाबाद के चक्रसेनपुर से आई थी। जिसमें सुनील चचूला का करीबी सुधीर भी आया हुआ था। जिसमें लखन के इशारे पर उसके भाइयों ने सुधीर की हत्या कर दी थी। सुधीर की हत्या से सुनील चचूला इतना आहत हुआ कि उसने तभी लखन की हत्या की कसम खाई थी और वह तभी से उसकी हत्या की योजना बना रहा था।

मनीष चंदेला। संवाद- फोटो : HAPUR