{"_id":"63d7f4bbe779e36194388cb9","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd251495365-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 12362 वाद चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 12362 वाद चिन्हित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 12362 वाद चिन्हित
हापुड़। जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने राष्ट्रीय लोक अदालत व विशेष लोक अदालतों के सफल आयोजन के लिए सोमवार न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उनके द्वारा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिल जज व प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि लघु आपराधिक वादों के निस्तारण के लिए 8, 9 व 10 फरवरी को विशेष लोक अदालत तथा 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पैरोकार द्वारा तामील कराए गए समन/नोटिस की रिपोर्ट न्यायालय को समय से प्रेषित करें। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से कहा कि वह पैरोकार को प्राप्त कराए गए समन की रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्राप्त कराए। अपर जनपद न्यायाधीश व राष्ट्रीय लोक अदालत की नोडल अधिकारी डॉ. रीमा बंसल ने बताया कि जनपद के विभिन्न न्यायालयों द्वारा अभी तक राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 12362 वाद चिन्हित किए गए हैं। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अभी तक 77 पारिवारिक वाद निस्तारण के लिए चिन्हित किए है। बैठक में उपजिलाधिकारी विवेक यादव, सीओ गढमुक्तेश्वर स्तुति सिंह उपस्थित थे।