फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: टूटे सारे रिकॉर्ड, दो डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एकेपी कालेज में धूप सेंकती छात्राएं । संवाद - फोटो : HAPUR
टूटे सारे रिकॉर्ड, दो डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

हापुड़। जिले में सर्दी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिसके चलते सुबह और शाम के समय लोग बेहाल रहे। दोपहर को निकली चटक धूप ने लोगों को राहत जरूर दिलाई लेकिन, पूरा दिन चली ठंडी तेज हवाओं ने लोगों को परेशान रखा। गलन के कारण लोगों ने अलाव और रूम हीटर का सहारा लिया।
जनवरी के दूसरे सप्ताह में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। कभी कोहरा तो कभी गलन लोगों को बेहाल किए हुए है। पिछले दिनों न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन, पिछले तीन दिनों से ठंड का प्रकोप फिर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को हाल यह रहे कि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और ठंड के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए।
विज्ञापन

हालांकि सुबह से ही मौसम खुला रहा और सूर्यदेव के दर्शन हो गए। जिसके चलते दोपहर के समय चटक धूप निकली। लेकिन, सूर्यास्त होते ही ठंड का प्रकोप फिर से बढ़ना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा सप्ताह सताएगी ठिठुरन वाली सर्दी
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि, न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। इस पूरे सप्ताह ही लोगों को ठिठुरने वाली सर्दी लोगों को परेशान कर सकती है। अगले सप्ताह सोमवार को बारिश होने की संभावना है।
किसानों की बढ़ रही परेशानी
लगातार तापमान में आ रही गिरावट से लोगों के साथ ही किसानों की भी परेशानी बढ़ती जा रही है। किसानों को आलू की फसल की चिंता सता रही है। वहीं, अब पाला और पड़ना शुरू हो गया है। जिससे झुलसा रोग लगने की संभावना बढ़ जाती है।
आज से खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों को बुधवार (आज) से खोलने के लिए आदेश दे दिया है। जिसके बाद डीआईओएस ने मंगलवार को पत्र भी जारी कर दिया है। पहले इन कक्षाओं के छात्रों की 20 जनवरी तक के लिए छुट्टी जारी की गई थी। डीआईओएस पीके उपाध्याय ने बताया कि बुधवार से आगामी आदेशों तक कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का समय सुबह दस से दोपहर दो बजे तक रहेगा। जबकि, कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों का समय सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक रहेगा।

आने वाले दिनों में इस प्रकार रह सकता है तापमान
दिनांक न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
18 जनवरी 2 19
19 जनवरी 5 20
20 जनवरी 8 22
21 जनवरी 8 23
22 जनवरी 8 24
23 जनवरी 8 22

तेज हवा से बचने के लिये कानों पर इयर मफ्स लगाकर स्कूटी चलाती युवती । संवाद

तेज हवा से बचने के लिये कानों पर इयर मफ्स लगाकर स्कूटी चलाती युवती । संवाद- फोटो : HAPUR

ठंड में सुबह के समय स्टेशन खडी युवती । संवाद

ठंड में सुबह के समय स्टेशन खडी युवती । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed