फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: 13 करोड़ से हापुड़ में बनेगा हेल्थ वेलनेस सेंटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
उपायुक्त से मिलते कोरियन प्रतिनिधिमंडल। संवाद - फोटो : HAPUR
13 करोड़ से हापुड़ में बनेगा हेल्थ वेलनेस सेंटर
विज्ञापन

हापुड़। जिले में निवेशकों का बढ़ता उत्साह विकास की तरक्की के द्वार खोलने जा रहा है। सोमवार को कोरियन प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर जिले में 13 करोड़ की लागत से बनने वाले हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाने के लिए अनुमति मांगी है। जिसमें लोग कोरियन चिकित्सा पद्धति, योग के प्रशिक्षण के साथ-साथ दोनों देशों की संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अभी दस दिन बाकी हैं, लेकिन निवेशकों का उत्साह अभी भी बरकरार बना हुआ है। अभी तक जिला उद्योग केंद्र को जिले में उद्योगों की स्थापना के लिए 13 हजार करोड़ से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। सोमवार को कोरिया की कल्चर ओर टूरिज्म फाउंडेशन प्लानिंग के जीएम ज्वांग युवान, हापुड़ के बुद्ध विहार निवासी हीरो हितों के साथ डीएम मेधा रूपम से मिले।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल की तरफ से प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। 24 जनवरी को होने वाले समिट के लिए प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। हेल्थ वेलनेस सेंटर के अलावा इंडियन एडं कोरियन कल्चर सेंटर स्थापित किया जाएगा। जिसमें दोनों देशों के लोग एक दूसरे की भाषा, योग और दोनों देशों की संस्कृतियां सीख सकेंगे। 24 जनवरी को जिला स्तर पर होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में कोरिया के प्रतिनिधिमंडल ऑन लाइन जुड़ेंगे, जिसके बाद आगे की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि हेल्थ वेलनेस सेंटर क्षेत्र की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इस सेंटर के माध्यम से जिले में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यह योजना दोनों देशों की संस्कृति को जानने के साथ, दोनों देशों की चिकित्सा पद्धति का लाभ ले सकेंगे।

समिट की तैयारियां तेज, तीन मंत्रियों को भेजा आमंत्रण
24 जनवरी को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए अधिकारियों में उत्साह है। समिट को लेकर जिला स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बड़ी संख्या मेें उद्यमी इसमें सिरकत करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के तीन मंत्रियों को भी जिला प्रशासन द्वारा आमंत्रण भेजा गया है। जिनमें औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी), राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेंद्र कश्यप व सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, हथकर्घा एवं वस्त्र उद्योग एवं रेशम पालन राकेश सचान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed