{"_id":"63bee63e6863a077ee1133ca","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2505335174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पिटबुल ने महिला पर किया हमला, अंगुली टूटी, पांच जगह गहरे घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पिटबुल ने महिला पर किया हमला, अंगुली टूटी, पांच जगह गहरे घाव
विज्ञापन
पिटबुल कुत्तों के हमले से टूटी महिला के पैर की अंगूली।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिटबुल ने महिला पर किया हमला, अंगुली टूटी, पांच जगह गहरे घाव
हापुड़। मेरठ रोड स्थित नेहरूनगर से सफाई का काम कर अपने घर लौट रही आवास विकास संजय विहार निवासी एक महिला पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। महिला के पैर की अंगुली टूट गई, जांघ, पैर व शरीर के अन्य पांच हिस्सों पर गहरे जख्म हो गए। आश्चर्य की बात है कि कुत्ते का मालिक भी महिला को बचाने नहीं आए, पीड़िता ने इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
संजय विहार निवासी बबीता घरों में काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। बबीता ने बताया कि वह नेहरूनगर में घर में काम करने गई थी, जब वापस लौट रही थी तो एक घर से निकलकर पिटबुल कुत्ते ने उसका पैर पकड़ लिया।
काफी चिल्लाने पर भी मकान मालिक मौके पर नहीं आए और दूर से ही देखते रहे। पैर की अंगुली को कुत्ते ने बुरी तरह से तोड़ दिया, बार-बार काटने से बबीता बेहोश होकर नाली में गिर गई। कुत्ता जब खुद ही महिला से दूर हट गया तब मकान मालिकों ने आकर उसे पकड़ा। बबीता के जांघ समेत पांच जगह कुत्ते ने काटा, गहरे जख्म आने से वह अब कामकाज भी नहीं कर पा रही है। पीड़िता ने इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
बेहद खुंखार है पिटबुल
पिटबुल कुत्तों को लेकर देशभर में बहस छिड़ी है, इसके पालने पर प्रतिबंध लगाने पर भी विचार हो चुका है। लेकिन हापुड़ में कई घरों के अंदर अभी भी इस खूंखार कुत्ते को देखा जा सकता है। बताया गया है कि नेहरूनगर में आए दिन यह कुत्ता लोगों पर झपटता है।
नगर पालिका में नहीं कोई पंजीकरण
कुत्ता पालने के लिए नगर पालिका में पंजीकरण कराना होता है। लेकिन हापुड़ के नगर पालिका परिषद में एक भी कुत्ता पाले जाने का पंजीकरण नहीं हुआ है। खूंखार प्रजातियों के कुत्तों को लगातार घरों में पाला जा रहा है।
सीएचसी में रोजाना 120 से 140 लोगों को लग रही वैक्सीन
जिलेभर में कुत्तों, बंदरों का आतंक है, रोजाना 100 से भी अधिक लोगों को ये काटकर घायल कर रहे हैं। गढ़ रोड सीएचसी में इन दिनों रोजाना रेबीज की वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या 140 तक पहुंच रही है।
रैबीज की वैक्सीन लगवाने वालों की स्थिति
तिथि टीकाकरण
11 जनवरी 140
10 जनवरी 145
09 जनवरी 155
07 जनवरी 102
06 जनवरी 129
कुत्ता, बंदर काटने वालों की संख्या बढ़ी
अस्पताल में कुत्ता, बंदर के काटने के बाद रेबीज की वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ़ी है। रोज 150 तक टीके लगाए जा रहे हैं, इन दिनों कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं, इनसे सावधानी बरतें। - डॉ. िदनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।

पिटबुल कुत्ते के हमले से घायल महिला बबीता।- फोटो : HAPUR