फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बीच सड़क पर दरोगा ने कार चालक को मारे थप्पड़ 99

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कार सवार व्यक्ति से मारपीट करते दरोगा । संवाद - फोटो : HAPUR
बीच सड़क दरोगा ने कार चालक को जड़े थप्पड़
विज्ञापन

हापुड़। नगर कोतवाली की जदीद पुलिस चौकी के दरोगा सतवीर सिंह ने बीच सड़क पर एक कार चालक को थप्पड़ जड़ दिए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार चालक अमित मित्तल के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की कहानी के मुताबिक अमित मित्तल एक बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहा था। उसे रोकने के लिए बल प्रयोग किया गया।
जदीद पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा सतवीर सिंह ने कार को रोकने के बाद चालक गाड़ी से जबरन बाहर खींचकर थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में लोग जमा हो गए। किसी ने वीडियो भी बना ली। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जमकर फजीहत हो रही है। एएसपी मुकेश कुमार मिश्र का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार दिल्ली रोड पर बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रही है। इस पर जदीद पुलिस चौकी पर पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, तो कार सवार ने कार नहीं रोकी। उसे आगे आकर दबोचा गया। चालक कार से नहीं उतर रहा था, उसे उतारने के लिए बल का प्रयोग किया गया। जबकि कार चालक अमित मित्तल का कहना है कि बाइक सवार ने खुद उसकी कार में टक्कर मारी थी। मामला चर्चा में आने के बाद पुलिस ने कार चालक अमित मित्तल के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे हिरासत में भी ले लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस की कहानी
पुलिस के अनुसार आनंद विहार निवासी महाराज सिंह ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक महाराज सिंह ने बताया कि दिल्ली रोड पर बालाजी मंदिर के पास उसकी बाइक में एक कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गिर गया। कार चालक उसे रौंदते हुए भाग गया। उसके हाथ में चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की सूचना फ्लैश की तो कार चालक ने बुलंदशहर रोड की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed