{"_id":"637274d43ac91350ef1c623e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd247757689","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांड की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहन घायल
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर से गांव दत्तियाना में बहन को दवाई दिलाने ले जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को रास्ते में सांड ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन भी घायल हो गई।
गांव बिरसिंहपुर निवासी बिजेंद्र का पुत्र भूपेंद्र उर्फ शालू (25) अपनी बहन शिवानी को पड़ोस के गांव दत्तियाना में दवाई दिलाने के लिए ले जा रहा था। जैसे ही वह गांव दत्तियाना के पास पहुंचा तो खेत में से अचानक रास्ते पर सांड आ गया और उसने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई-बहन सड़क पर जा गिरे, जिससे भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन के सिर में चोट आई है। सूचना मिलते ही ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। रोते बिलखते परिजन शव को लेकर गांव लौट गए। युवक की मौत से गांव में मातम का माहौल था। वही गुस्साए ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आवारा पशुओं का आतंक है पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीण घायल हो चुके हैं। लेकिन अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने किसी प्रकार की कार्रवाई से इनकार कर दिया है।