फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

हापुड़। घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को पड़ोसी युवक बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। कमरे में ले जाकर उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के परिजनों ने शिकायत आरोपी के परिजनों से की तो उनकी पिटाई की गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 28 अक्तूबर की दोपहर उसकी पांच वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसकी पुत्री को अपने बहकाकर घर ले गया। आरोपी ने पुत्री से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया और वह रोती हुई घर पहुंची। पीड़िता ने परिजनों ने आपबीती बताई। मामले से गुस्साए परिजन घर पहुंचे और शिकायत की। कार्रवाई करने के बजाए आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा और अभद्रता कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने हत्या की धमकी दी। सोमवार शाम पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में देशी उर्फ रिंकू, आकाश, ज्योति और इंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची और उसकी माता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed