{"_id":"63614dcfce3ed0408e0b0dcd","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2470123193","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सुतली बम एक साथ फोड़े, बच्चे का फटा पेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सुतली बम एक साथ फोड़े, बच्चे का फटा पेट
विज्ञापन
हॉस्पिटल में भर्ती पटाखे से घायल हुआ लक्की। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार सुतली बम एक साथ फोड़े, बच्चे का फटा पेट
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर में कुछ शराती तत्वों की हरकत से एक बच्चे की जान पर बन गई। मोहल्ले के युवकों ने एक साथ चार सुतली बम बांधकर विस्फोट कर दिया। मिट्टी के बर्तन (करवा) का हिस्सा टूटकर पास खड़े बच्चे के पेट में घुस गया। घटना 30 अक्तूबर की है, तभी से बच्चा अस्पताल में भर्ती है और उसका उपचार चल रहा है। घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर निवासी गुड्डी ने बताया कि 30 अक्तूबर की रात उसका 12 वर्षीय पुत्र लक्की घर के बाहर गली में बैठा था। इस दौरान मोहल्ले के ही कुछ युवक गली में पटाखे जला रहे थे। आरोप है कि नीटू, चंद किरण और कन्हैयालाल ने चार सुतली बमों को टेप से जोड़कर एक बम बना दिया। इसके बाद उन्होंने बम के ऊपर करवा रख दिया। युवकों की इस हरकत को देखकर आसपास के लोगों ने उन्हें काफी समझाया, लेकिन आरोपियों ने एक नहीं सुनी और धमाका कर दिया। तेज आवाज के साथ जोरदार धमाका हुआ और मिट्टी के बर्तन के टुकड़े दूर-दूर तक उड़ गए। विस्फोट के दौरान एक टुकड़ा लक्की के पेट में घुस गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने बच्चे के परिजनों के साथ मारपीट कर दी। अभी भी घायल का उपचार चल रहा है।
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।