फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कोचिंग सेंटर में पढ़ाते मिले राजकीय हाईस्कूल के दो शिक्षक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोचिंग सेंटर में पढ़ाते मिले राजकीय हाईस्कूल के दो शिक्षक
विज्ञापन

हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित स्कसेस मंत्रा कोचिंग सेंटर में राजकीय हाईस्कूल के दो शिक्षक छात्रों को पढ़ाई कराते हुए मिले। डीआईओएस का छापा लगते ही दोनों शिक्षक भाग निकले। कोचिंग सेंटर संचालक से इनकी जानकारी मांगी तो नहीं बताया सका। साथ ही सेंटर का संचालक पंजीकरण दस्तावेज भी नहीं दिखा सका। इस संबंध में कोचिंग सेंटर के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार शाम को एक शिकायत का संज्ञान लेकर सक्सेस मंत्रा कोचिंग सेंटर पर छापा मारा गया था। इस दौरान अजय कुमार नाम का शिक्षक जो राजकीय हाईस्कूल लालपुर में नियुक्त है, पढ़ाता हुआ मिला। साथ ही दूसरा शिक्षक शैलेंद्र सिंह है। प्रथम दृष्टता शैलेंद्र भी राजकीय हाईस्कूल का ही शिक्षक लग रहा है लेकिन, इसकी जांच कर विद्यालय का पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोचिंग सेंटर संचालक गजराज सिंह ने ही दोनों शिक्षकों को मौके से भगाया था। निरीक्षण के दौरान जब सेंटर संचालक से कोचिंग मान्यता एवं मानक अनुरूप अभिलेख मांगे गए तो वह दिखाया नहीं पाया। जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह कोचिंग सेंटर नियमविरुद्ध चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने सेंटर संचालक को नोटिस जारी कर कोचिंग के मान्यता पत्र, वर्तमान की छात्र उपस्थित पंजीका, शिक्षकों का वेतन रजिस्टर, शिक्षकों का उपस्थिति रजिस्टर तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कारण बताओ नोटिस का सही जवाब नहीं मिलने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed