फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्लॉट के विवाद में भाभी ने देवर पर चलवाई गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
धौलाना में गोली लगने से घायल हुआ रसीद । संवाद - फोटो : HAPUR
प्लॉट के विवाद में भाभी ने देवर पर चलवाई गोली
विज्ञापन

धौलाना। डेढ़ सौ गज के प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद में भाभी ने अपने भाई और भतीजे से देवर पर गोली चलवा दी। गोली व्यक्ति की बाजू में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने भाभी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
कस्बे में जिला सहकारी बैंक के पास गुलावठी निवासी राशिद ने कई साल पहले एक 150 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। जिसमें उसके परिवार वालों का भी हिस्सा बताया जा रहा है। इसके बंटवारे को लेकर राशिद का परिजनों से विवाद चल रहा था। चार माह पूर्व भी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई करते हुए मुचलके पाबंद किए थे। आरोप है कि तड़के 3 बजे राशिद अपने घर पर अकेला सो रहा था, तभी उसके बड़े भाई आरिफ की पत्नी अफसाना, उसका साला शमशाद और साले का पुत्र सगीर घर में घुस आए और प्लॉट के विवाद में समझौता करने का दबाव डालने लगे। विवाद के दौरान सगीर ने राशिद पर फायरिंग कर दी, जिसमें उसके सीधे हाथ में गोली लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राशिद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में भर्ती कराया जहां से उसे हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने अपनी भाभी अफसाना, सगीर और शमशाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed