फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बारिश से तालाब बने अंडरपास, मुख्य मार्गों से टूटा 35 गांवों का संपर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 09:00 PM IST
सार

बारिश से तालाब बने अंडरपास, मुख्य मार्गों से टूटा 35 गांवों का संपर्क हापुड़।एक बार जलभराव होने के बाद कई दिन तक यहां पानी भरा रहता है।कई बार गांव प्रधान खुद के खर्चे से डीजल इंजन पंप के सहारे पानी निकलवाते हैं, लेकिन हर बार इस तरह का खर्च उठाना इनके भी बस से बाहर है।

विज्ञापन
hapur news
मुसीबत--गांव सादिकपुर स्थित रेलवे अंडरपास के अंदर भरे बारिश के पानी में गिरा जानवर। शोभित त्यागी - फोटो : HAPUR

विस्तार

बारिश से तालाब बने अंडरपास, मुख्य मार्गों से टूटा 35 गांवों का संपर्क
विज्ञापन

हापुड़। पिछले तीन दिन से हो रही बारिश से जहां शहर और गांवों में जलभराव है, वहीं मेरठ खुर्जा रेलवे लाइन पर बने अधिकतर अंडरपास भी तालाब बन गए हैं। जिले के करीब 35 गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से टूट गया है और लोगों को कई कई किलोमीटर घूमकर गांवों तक जाना पड़ रहा है। जिन लोगों ने अंडरपास से निकलने की कोशिश की उनके वाहन फंस गए, जिन्हें ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया।
बारिश के कारण जलभराव की स्थिति यह है कि शहर और देहात में जगह-जगह तालाब उफना गए हैं। रास्तों और घरों में तक में पानी भरा हुआ है। यही स्थिति रेलवे अंडरपास की है। मेरठ से खुर्जा तक रेलवे लाइन के बीच कुल 40 अंडरपास हैं, जबकि हापुड़ क्षेत्र के आसपास के गांवों में करीब 15 अंडरपास पड़ते हैं, जिनसे करीब 50 गांवों की कनेक्टिविटी है। ऐसे में आफत की बारिश से रेलवे क्रॉसिंग के पास बने अंडरपास भी डूब गए हैं। पिछले दो दिन से मेरठ-खुर्जा ब्रांच लाइन के अधिकतर अंडरपास जलमग्न हैं। मेरठ के बार्डर के कैली गांव से लेकर हाफिजपुर क्षेत्र के महमूदपुर गांव के अंडरपास में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

जलभराव होने से करीब 35 गांवों के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन सवारों को जलभराव के बीच से ही होकर आना जाना पड़ रहा है। हालांकि यह जलभराव पहली बार नहीं हुआ है। जलभराव की वजह से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई किलोमीटर की दूरी तय करके ग्रामीणों को रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। जो वाहन चालक अनदेखी में इनसे निकलेका प्रयास करते हैं उनके वाहन बीच अंडरपास में फंस जाते है। दादरी और सादिकपुर अंडरपास में पानी अधिक होने के कारण शनिवार को ट्रैक्टर भी फंस गया। महमूदपुर निवासी सतेंद्र चौधरी ने बताया कि जब भी बारिश होती है लोग यही प्रार्थना करते हैं कि अंडरपास में जलभराव न हो। एक बार जलभराव होने के बाद कई दिन तक यहां पानी भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे द्वारा बनाए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम फेल -
रेलवे द्वारा बनवाए गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी फेल हैं। अंडरपास में भरा पानी निकल जाए, इसके लिए अंडरपास के नीचे इसे बनाया गया था। लेकिन इनकी सफाई सही से न होने के कारण यहां जलभराव हो जाता है। कई बार गांव प्रधान खुद के खर्चे से डीजल इंजन पंप के सहारे पानी निकलवाते हैं, लेकिन हर बार इस तरह का खर्च उठाना इनके भी बस से बाहर है।

कोट-
बारिश के बाद सभी अंडरपास का सर्वे कराया जाएगा, यदि वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम दुरुस्त नहीं हैं तो उनकी मरम्मत कराकर इन्हें चालू कराया जाएगा। जलभराव की समस्या को जल्द दूर किया जाएगा। - विपिन त्यागी, आईओडब्ल्यू, रेलवे।

परेशानी----रेलवे अंडरपास के अंदर भरे बारिश में बाइक बंद होने के कारण बाइक को पानी से पैदल निकालते य?

परेशानी----रेलवे अंडरपास के अंदर भरे बारिश में बाइक बंद होने के कारण बाइक को पानी से पैदल निकालते य?- फोटो : HAPUR

हाफिजपुर रेलवे अंडरपास के अंदर बाइक में भरे बारिश के पानी को निकालते ग्रामीण । संवाद

हाफिजपुर रेलवे अंडरपास के अंदर बाइक में भरे बारिश के पानी को निकालते ग्रामीण । संवाद- फोटो : HAPUR

बाढ़ का नजारा --- रेलवे अंडरपास के अंदर भरे बारिश के पानी में डूबे ट्रैक्टर को धक्का देकर निकालते य?

बाढ़ का नजारा --- रेलवे अंडरपास के अंदर भरे बारिश के पानी में डूबे ट्रैक्टर को धक्का देकर निकालते य?- फोटो : HAPUR

गांव पांची स्थित रेलवे अंडरपास के अंदर भरा बारिश का पानी । संवाद

गांव पांची स्थित रेलवे अंडरपास के अंदर भरा बारिश का पानी । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed