{"_id":"632b4759d800596fa5776e30","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2448968186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति ठेकेदार ने कराई खोदाई, 15 लाख का केबल क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति ठेकेदार ने कराई खोदाई, 15 लाख का केबल क्षतिग्रस्त
सार
बिना अनुमति ठेकेदार ने कराई खोदाई, 15 लाख का केबल क्षतिग्रस्त हापुड़।बरसात बंद होने के बाद लाइन में आए फाल्ट की पेट्रोलिंग कर, दुरुस्त किया।कोट-पूरे दिन 1500 से अधिक घरों की सप्लाई बाधित रहना गंभीर मामला है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिना अनुमति ठेकेदार ने कराई खोदाई, 15 लाख का केबल क्षतिग्रस्त
हापुड़। दिल्ली रोड पर बालाजी मंदिर के पास ठेकेदार ने ऊर्जा निगम से अनुमति लिए बगैर खोदाई करा दी, जिसके कारण 15 लाख की भूमिगत हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दिल्ली रोड के 1500 घरेलू कनेक्शन, मैरिनो इंडस्ट्री और औद्योगिक क्षेत्र की सप्लाई ठप्प हो गई, देर शाम तक उपभोक्ता बिजली संकट से जूझते रहे। अवर अभियंता ने ठेकेदार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
प्रीत विहार बिजलीघर से दिल्ली रोड के चमरी, अर्जुन नगर समेत औद्योगिक क्षेत्र और जिले की सबसे बड़ी मैरिनो इंडस्ट्री को सप्लाई दी जाती है। बालाजी मंदिर के पास सिंचाई विभाग द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। यहां से पानी की निकासी के लिए ठेकेदार ने बुधवार को खोदाई शुरू कराई।
इसी स्थान से ऊर्जा निगम की भूमिगत हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही है। ठेकेदार ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को कोई सूचना नहीं दी। जिसके चलते भूमिगत केबल का कर्मचारियों को पता नहीं चल सका। खोदाई में दिल्ली रोड फीडर का करीब 550 मीटर और मैरिनो इंडस्ट्री का करीब 220 मीटर केबल क्षतिग्रस्त हो गया, इसकी कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
केबल कटने से सुबह आठ बजे 1500 घरों की आपूर्ति और औद्योगिक इकाइयों की बिजली गुल हो गई। लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी हुई। वहीं, औद्योगिक इकाईयों में भी कामकाज प्रभावित रहा। अवर अभियंता ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। पूरा क्षेत्र बिजली संकट से जूझता रहा।
स्वर्ग आश्रम रोड की तीन घंटे ठप रही सप्लाई
पटना मुरादपुर बिजलीघर से जुड़े स्वर्ग आश्रम रोड के आठ से अधिक मोहल्लों में बरसात के दौरान तीन घंटे तक सप्लाई ठप रही। बरसात बंद होने के बाद लाइन में आए फाल्ट की पेट्रोलिंग कर, दुरुस्त किया। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोट-
खोदाई के संबंध में ठेकेदार ने कोई जानकारी नहीं दी, 15 लाख रुपये का केबल क्षतिग्रस्त हो गया है। दिनभर 1500 घरों और औद्योगिक क्षेत्र की सप्लाई, ठेकेदार की गलत कार्यप्रणाली से प्रभावित रही है। इस मामले में तहरीर दे दी गई है। - अरूण कुमार, अवर अभियंता, प्रीत विहार बिजलीघर।
कोट-
पूरे दिन 1500 से अधिक घरों की सप्लाई बाधित रहना गंभीर मामला है। सप्लाई चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है। अवर अभियंता से मामले की जानकारी की गई है।--मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता।