फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

धौलाना में बिना मान्यता के चलते मिले 21 मदरसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:45 PM IST
सार

धौलाना में बिना मान्यता के चलते मिले 21 मदरसे धौलाना।एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम ने ब्लॉक क्षेत्र में सर्वे किया जिसमें 21 मदरसे गैर मान्यता के चलते मिले।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

धौलाना में बिना मान्यता के चलते मिले 21 मदरसे
विज्ञापन

धौलाना। बुधवार को जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुमन गौतम ने एसडीएम धौलाना की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति के सदस्यों के साथ ब्लॉक क्षेत्र में संचालित मदरसों का सर्वे किया। जिसमें 21 मदरसे गैर मान्यता के चलते पाए गए हैं।

एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम ने ब्लॉक क्षेत्र में सर्वे किया जिसमें 21 मदरसे गैर मान्यता के चलते मिले। इनमें छह खिचरा, दो पिपलैडा, तीन नारायणपुर, तीन हावल, तीन मदापुर, दो लालपुर और दो सिखैडा में गैर मान्यता के चलते पाए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुमन गौतम ने बताया कि सर्वे में क्षेत्र में संचालित मदरसों का संचालन करने वाली समिति का नाम, मदरसे का नाम, स्थापना का वर्ष, मदरसे की अवस्थिति का संपूर्ण विवरण (निजी अथवा किराए का भवन), भवन में सुविधाएं जैसे पेयजल, फर्नीचर, विद्युत आपूर्ति, शौचालय की स्थिति, छात्रों की संख्या, शिक्षकों की संख्या की जानकारी जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान मदरसे में लागू पाठ्यक्रम, आय के श्रोत के बारे में भी पूरी जानकारी ली जाएगी। वहीं, यहां पढ़ने वाले छात्र किसी अन्य विद्यालय में नामांकित है या छात्र किसी अन्य सरकार-समूह में मदरसों की संबद्धता है, इसके बारे में भी जानकारी की जा रही है। इस दौरान बीडीओ अभिमन्यु सेठ, एबीएसए योगेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed