फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 10:36 PM IST
सार

नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से किया दुष्कर्म गढ़मुक्तेश्वर(हापुड़)।वहीं धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव भी बना रहा है।पीड़ित ने बताया कि इस बारे में जब आरोपी से शिकायत की गई, तो उसने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर(हापुड़)। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो भी बना ली, जिसके वायरल होने पर मामला खुला। इससे पहले आरोपी ने किशोरी को ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव भी बनाया। पीड़िता के दादा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ब्रजघाट चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार की देर शाम तहरीर दी है। जिसने बताया कि दुकान पर 17 वर्षीय पोती भी उसका हाथ बंटाती है। गांव अल्लाबख्शपुर निवासी दूसरे समुदाय का युवक अक्सर सामान खरीदने के लिए आता था। लेकिन उसने अपने आपको हिंदु समुदाय से बताकर उसकी पोती से करीबी बढ़ा ली। करीब दो माह पहले आरोपी ने स्कूल छोड़ने के लिए उसकी पोती को लिफ्ट दी, रास्ते में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो भी बना ली। जिसके आधार पर आरोपी लगातार उसकी पोती को ब्लैकमेल कर उसका उत्पीड़न कर रहा था। वहीं धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव भी बना रहा है। आरोपी से परेशान होकर इस बारे में पोती ने परिजनों को जानकारी दी, तो उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी। पीड़ित ने बताया कि इस बारे में जब आरोपी से शिकायत की गई, तो उसने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

नाम बदलकर की दोस्ती
पीड़ित का कहना है कि दुकान पर आरोपी ने अपने आपको हिंदु समुदाय का बताते हुए उसकी पोती से दोस्ती कर ली। जिसके चलते ही उसकी पोती आरोपी के साथ बाइक पर कॉलेज के लिए चली गई। दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने अपना सही नाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -
पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एएसपी हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed