फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

धौलाना ब्लॉक प्रमुख पर जमीन कब्जाने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 10:27 PM IST
सार

धौलाना के ब्लॉक प्रमुख पर जमीन कब्जाने का आरोप धौलाना।इसके बाद भी आरोपी जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं।जांच पूर्ण होने तक किसी को भी निर्माण कार्य एवं कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसौदिया का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

धौलाना के ब्लॉक प्रमुख पर जमीन कब्जाने का आरोप
विज्ञापन

धौलाना। गांव बझैड़ा खुर्द निवासी बीएसएफ में तैनात उपनिरीक्षक ने ब्लॉक प्रमुख व उसके भाई सहित दो लोगों पर उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत डीएम से की गई है। वहीं न्याय न मिलने पर परिवार सहित आत्मदाह की धमकी भी दी है।
बझैड़ा खुर्द निवासी गोपीचंद ने बताया कि वह सीमा सुरक्षा बल में उप निरीक्षक पद पर पंजाब के बाघा बॉर्डर पर तैनात है। उनके पिता ने वर्ष 2005 में गांव धौलाना में भूमि खरीदी थी। कुछ विवाद होने के चलते भूमि से संबंधित मुकदमा मेरठ स्थित अपर आयुक्त के न्यायालय में चला। लंबी लड़ाई के बाद जुलाई 2022 में फैसला उनके पक्ष में आया है। आरोप है कि भाजपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख ने अपने भाई और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर रातों रात उनकी तीन बीघा जमीन पर अवैध रुप से कब्जा करते हुए निर्माण शुरू कर दिया। जानकारी होने पर इस संबंध में एसडीएम धौलाना से शिकायत की गई तो पुलिस के हस्तक्षेप के बाद निर्माण कार्य बंद हो गया। इसके बाद भी आरोपी जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने इंसाफ न मिलने पर परिवार सहित डीएम कार्यालय के मुख्य गेट पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसडीएम सुनीता सिंह का कहना है कि उक्त भूमि के खसरा नंबर में आधा दर्जन लोगों के पट्टे बताए गए हैं। जबकि कुल रकबा में 38 फीसदी पर सरकारी स्कूल, शहीद स्तंभ व सड़क निकल चुकी है। सभी पट्टेदारों को शेष भूमि पर बराबर कब्जा की बात पर सहमति बनी लेकिन शिकायतकर्ता पूरा रकबा चाहता है। जबकि अन्य पट्टेदार विरोध में है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूर्ण होने तक किसी को भी निर्माण कार्य एवं कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसौदिया का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उनका और उनके परिवार के किसी भी सदस्य का इस भूमि से कोई लेना देना नहीं है। सारे आरोप राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed