फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अग्निवीर बनने के लिए दौड़ेंगे आठ हजार युवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 10:45 PM IST
सार

अग्निवीर बननेे के लिए दौड़ेंगे आठ हजार युवा हापुड़।मुजफ्फरनगर में 21 सितंबर को होने वाली भर्ती में हापुड़ के आठ हजार अग्निवीर भाग लेंगे।ओवर ऐज की श्रेणी में आ चुके हैं, इस बार भर्ती का अंतिम मौका है।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

अग्निवीर बननेे के लिए दौड़ेंगे आठ हजार युवा
विज्ञापन

हापुड़। मुजफ्फरनगर में 21 सितंबर को होने वाली भर्ती में हापुड़ के आठ हजार अग्निवीर भाग लेंगे। चार साल बाद शुरू हो रही भर्ती को लेकर युवाओं में उत्साह है। भर्ती की उम्र सीमा की श्रेणी में पहुंच चुके युवाओं के लिए करो या मरों जैसी स्थिति बन गई है। इसमें पहली बार 23 साल तक के युवा दौड़ेंगे। इन दिनों कोरोना जांच के प्रमाण पत्र को लेकर जिले के अस्पतालों में भीड़ जुट रही है।
वर्ष 2020 में कोरोना महामारी फैली थी, इससे एक साल पहले से ही सेना भर्ती नहीं हो सकी थी। सेना भर्ती में साढ़े 17 साल से 21 साल के युवाओं को शामिल किया जाता है। इस बार सेना भर्ती अग्निवीर के नाम से की जा रही है। जिसमें एक साल के लिए ओवर ऐज में पहुंच चुके युवाओं को राहत दी गई है। 23 साल तक के युवाओं ने भर्ती में आवेदन किया है।
विज्ञापन

हापुड़ जिले से करीब आठ हजार युवाओं के मुजफ्फरनगर जाने की उम्मीद है। इस बार भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से कोविड जांच की रिपोर्ट भी मांगी गई है। सोमवार को गढ़ रोड सीएचसी समेत अन्य अस्पतालों में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में भर्ती होने का अंतिम मौका
सेना में भर्ती होने का अंतिम मौका है, 23 साल उम्र हो चुकी है। सेना में भर्ती होने का सपना देखा है, इसे साकार करने के लिए पूरी मेहनत की है। तैयारी पूरी है, 21 को मुजफ्फरनगर में भर्ती होगी। - निशांत।
तीन साल से कर रहे भर्ती की तैयारी
तीन साल से लगातार भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। अब समय आ गया है जब सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ होगी। ओवर ऐज की श्रेणी में आ चुके हैं, इस बार भर्ती का अंतिम मौका है। - कुणाल पंडित।
उम्र पूरी कर चुके युवाओं को मिले मौका
चार साल तक भर्ती नहीं होने के कारण इस बार अधिक भीड़ रहेगी। ओवर ऐज वाले युवाओं को अगले साल भी मौका मिलना चाहिए। इस बार सफल होकर सेना में भर्ती होना है। - आकाश।

चार साल बाद आई है भर्ती, तैयारी पूरी
चार साल बाद सेना भर्ती आई है, तैयारी पूरी कर ली गई है। 21 सितंबर की रात एक बजे से भर्ती के लिए मैदान में एंट्री हो जाएगी। सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है, दौड़ में सफल अवश्य हो जाऊंगा। - शिव शंकर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed