फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मेरठ-गढ़ हाईवे पर अगले साल अक्तूबर से फर्राटा भरेंगे वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 10:39 PM IST
सार

मेरठ-गढ़ हाईवे पर अगले साल अक्तूबर से फर्राटा भरेंगे वाहन हापुड़।जल्द पूरी होगी अधिग्रहण प्रक्रियामेरठ से गढ़ के बीच हाईवे निर्माण में कुल 32 गांवों की भूमि का अधिग्रहण होना था।

विज्ञापन
hapur news
गढ़ मेरठ रोड पर होता निर्माण कार्य । संवाद - फोटो : HAPUR

विस्तार

मेरठ-गढ़ हाईवे पर अगले साल अक्तूबर से फर्राटा भरेंगे वाहन
विज्ञापन

हापुड़। मेरठ-गढ़ हाईवे-709ए के चौड़ीकरण का कार्य अब धरातल पर नजर आने लगा है। करीब 30 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। अधिकतर पेड़ों की कटाई हो चुकी है, समतलीकरण का कार्य रफ्तार पकड़ने के बाद सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। योजना के तहत 28 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण बचा है, जो इसी माह पूरा हो जाएगा। अधिकारियों के अनुसार अक्तूबर 2023 में हाईवे पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।
50.18 किलोमीटर लंबे मेरठ-गढ़ हाईवे का चौड़ीकरण 955 करोड़ से टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है। पिछले एक माह में इस कार्य में खासी रफ्तार पकड़ी है। हाईवे की स्थिति की बात करें तो गढ़ से मेरठ के बीच कुल लंबाई में 32 किलोमीटर क्षेत्र में पुरानी सड़क का ही जीर्णोद्धार किया जाएगा। जबकि 18 किलोमीटर सड़क बाईपास के रूप में नई बनाई जाएगी। हाईवे पर कुल 15 अंडरपास, तीन फ्लाईओवर, आठ पुल, एक रेलवे ओवर ब्रिज व कुल 51 पुलिया बनाई जाएंगी। फिलहाल बाईपास और पुलियों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

18 हजार पेड़ काटे, छह हजार बचे -
हाईवे के चौड़ीकरण के साथ-साथ पेड़ों की कटाई का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। इसके निर्माण के कुल 24 हजार पेड़ों की कटाई की जानी थी। शुरूआत में पेड़ों की कटाई शुरू होने के बाद इस कार्य में शिथिलता बरती गई, जिस पर कमिश्नर ने वन विभाग को कार्य में तेजी के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अब तक 18 हजार पेड़ों की कटाई हो चुकी है। अब मात्र छह हजार पेड़ों की कटाई बाकी रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पूरी होगी अधिग्रहण प्रक्रिया
मेरठ से गढ़ के बीच हाईवे निर्माण में कुल 32 गांवों की भूमि का अधिग्रहण होना था। इनमें 23 गांव मेरठ के व नौ गांव हापुड़ के शामिल थे। मेरठ और हापुड़ प्रशासन द्वारा इन गांवों में कुल 198 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करना था, जिसमें से 170 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है, अब बस 28 हेेक्टेयर भूमि का ही अधिग्रहण बचा है, जिसके लिए मेरठ और हापुड़ प्रशासन से निस्तारण की मांग की गई है।
रास्ते में पड़ रही चौकियों को किया जाएगा शिफ्ट
हाईवे के चौड़ीकरण के रास्ते में माछरा और मऊखास की दो पुलिस चौकियां भी आ रही हैं। इन पुलिस चौकियों को भी हटाकर दूसरे स्थानों पर शिफ्ट कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था ही इन चौकियों का पुर्ननिर्माण कराएगी।

ये बाईपास भी बनने हुए शुरू
- पहला बाईपास गढ़ में हाईवे-709ए को दिल्ली-लखनऊ हाईवे-09 से जोड़ेगा।
- दूसरा बाईपास किठौर और शाहजहांपुर को पार कराएगा।
- तीसरा बाईपास गांव हसनपुर व माछरा रोड को पार करेगा।
- चौथा सिसौली गांव को पार करने के लिए बनाया जाएगा।
- पांचवां बाईपास सिसौली से मेरठ-नजीबाबाद हाईवे-119 मवाना से मिल जाएगा।
हाईवे का चौड़ीकरण निर्धारित अवधि में पूर्ण करने पर जोर है। अक्तूबर 2023 तक लक्ष्य दिया गया है। तय अवधि में समय पूरा करने के लिए उसी गति से काम किया जा रहा है। बाईपास, अंडरपास, पुलियों के निर्माण के साथ कई स्थानों पर सड़क का निर्माण भी कराया जा रहा है। - सुखवीर सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed