{"_id":"63235db7dc33d022065c9903","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd244588772","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैकेजिंग यूनिट समेत तीन स्थानों पर एसआईबी टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैकेजिंग यूनिट समेत तीन स्थानों पर एसआईबी टीम का छापा
सार
पैकेजिंग यूनिट समेत तीन स्थानों पर एसआईबी टीम का छापा हापुड़।बृहस्पतिवार दोपहर टीम ने नितिन कुमार गोयल की फैक्टरी के अलावा उनके राधापुरी स्थित आवास के अलावा एक डीलर के घर भी छापा मारा।सरकार की सख्ती के बावजूद यहां टैक्स चोरी के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन
हापुड़ः मेरठ रोड स्थित गत्ता फैक्टरी में जांच के दौरान मौजूद जीएसटी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैकेजिंग यूनिट समेत तीन स्थानों पर एसआईबी टीम का छापा
हापुड़। गाजियाबाद की वाणिज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) टीम ने बृहस्पतिवार को मेरठ रोड स्थित देव पैकेजिंग इंडस्ट्रीज पर छापा मारा। वहीं कंपनी मालिक के राधापुरी स्थित आवास व त्यागी नगर स्थित एक डीलर के यहां भी छापा मारा। देर शाम तक 40 सदस्यीय टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी रही। शाम तक जांच में करीब 1.42 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई थी और 48 लाख का माल सीज किया गया।
मेरठ रोड एआरटीओ कार्यालय के सामने नितिन कुमार गोयल की देव पैकेजिंग इंडस्ट्रीज के नाम से गत्ते के कार्टून आदि बनाने की फैक्टरी है। बृहस्पतिवार दोपहर टीम ने नितिन कुमार गोयल की फैक्टरी के अलावा उनके राधापुरी स्थित आवास के अलावा एक डीलर के घर भी छापा मारा। तीनों स्थानों पर करीब 40 सदस्यीय टीम दस्तावेजों को खंगालने में जुट गई। यहां अलमारियों के ताले खुलवाकर दस्तावेजों को खंगाला गया। गाजियाबाद एसआईबी में डिप्टी कमिश्नर रमेश सिंह बैश ने बताया कि जांच के दौरान करीब 1.42 रुपये की टैक्स चोरी का मामला प्रकाश में आया है। फर्जी बिलों के माध्यम से यह टैक्स चोरी की गई है।
उन्होंने बताया कि कंपनी की काफी समय से निगरानी की जा रही थी। टैक्स चोरी की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई। कंपनी संचालक के आवास के अलावा त्यागी नगर में एक और व्यक्ति के मकान पर छापा मारा गया। कंपनी का माल इस व्यक्ति को सप्लाई किया जाता था। टीम ने तीनों स्थानों से मिले दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया है, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। पूरी जांच के बाद ही सही टैक्स चोरी का अंदाजा लग सकेगा।
विज्ञापन
टीम की कार्रवाई से सकते में व्यापारी
पिछले कुछ महीनों में जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम द्वारा कई स्थानों पर की गई कार्रवाई से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। सरकार की सख्ती के बावजूद यहां टैक्स चोरी के मामले बढ़े हैं। बड़ी बात है कि अधिकारी लगातार यहां निगरानी कर टैक्स चोरी की घटनाओं को खुलासा कर रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों में हुई कार्रवाई -
-24 दिसंबर 2021: गढ़ रोड स्थित प्लाइवुड फैक्टरी पर छापा, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी
-7 मई 2022: जवाहर गंज में केबल व स्टील फैक्टरी पर छापा, 1.26 करोड़ की टैक्स चोरी
-एक जून 2022: हापुड़ में तेल कारोबारी के यहां आयकर विभाग का छापा
-पांच जून 2022: मेरठ रोड स्थित मेटल कारोबारी के यहां छापा, 25 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी
-28 जुलाई 2022: धौलाना यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में पैकेजिंग कंपनी पर छापा, 1.80 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी
-09 सितंबर 2022: चर्बी कारोबारी के आवास विकास स्थित घर और धौलाना कंपनी पर छापा, 1.08 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी।

हापुड़ः मेरठ रोड स्थित गत्ता फैक्टरी में जांच करते जीएसटी विभाग के अधिकारी। संवाद- फोटो : HAPUR

मेरठ रोड स्थित गत्ता फैक्ट्री में जाँच के दौरान खडी अधिकारी की गाड़ी । संवाद- फोटो : HAPUR