फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला अस्पताल में शौचालयों पर लगे ताले, प्रसूताएं खुले में जाने को मजबूर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 10:57 PM IST
सार

महिला अस्पताल में शौचालयों पर लगे ताले, प्रसूताएं खुले में जाने को मजबूर हापुड़।लेकिन अव्यवस्थाएं मरीजों की जान पर आफत बन रही है।सोमवार को अस्पताल में तीन प्रसूताओं के प्रसव हुए, लेकिन रात में शौच के लिए वह भटकने लगी।

विज्ञापन
hapur news
कोठी गेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय मे रखे पिंक शौचालय । संवाद - फोटो : HAPUR

विस्तार

महिला अस्पताल में शौचालयों पर लगे ताले, प्रसूताएं खुले में जाने को मजबूर
विज्ञापन

हापुड़। कोठीगेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में रातभर प्रसूताओं को शौचालय के लिए भटकना पड़ा। अस्पताल में चार-चार शौचालय हैं, लेकिन सफाई न होने के कारण ताले लगे हुए हैं। यह हाल तब है जब नगर पालिकाध्यक्ष द्वारा अस्पताल को गोद लिया हुआ है। अस्पताल के इंचार्ज कई बार पत्र लिख चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
महिला अस्पताल शहर के बीच होने के कारण प्रतिदिन यहां 300 से अधिक ओपीडी होती हैं। एक महीने में यहां 140-150 प्रसव भी होते हैं। लेकिन अव्यवस्थाएं मरीजों की जान पर आफत बन रही है। अस्पताल परिसर में पीछे चार शौचालय हैं, लेकिन सभी बंद पड़े हैं। चौक होने के कारण इनमें शौच करना तो दूर पास जाना भी मुश्किल होता है।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष ने इस अस्पताल को गोद लिया था। लेकिन एक दो कामों को छोड़कर यहां कोई जनहित का कार्य नहीं हुआ है। सोमवार को अस्पताल में तीन प्रसूताओं के प्रसव हुए, लेकिन रात में शौच के लिए वह भटकने लगी। तीमारदार अस्पताल परिसर के चक्कर लगाने लगे, लेकिन यहां न तो स्टाफ मिला और न ही शौचालय। मजबूरी में उन्हें खुले में जाना पड़ा। इसके चलते अस्पताल परिसर में बदबू के कारण रुकना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में सिर्फ दो स्टाफ नर्स
अस्पताल में सिर्फ दो ही स्टाफ नर्स हैं, जो शाम आठ बजे तक ही रुकती हैं। इसके बाद प्रसूताओं की देखरेख करने वाला कोई चिकित्सक नहीं होता। तीमारदारों ने बताया कि शौच आदि के लिए सुलभ शौचालयों में जाना पड़ता है जहां पैसे भी लगते हैं।

कोट --
शौचालयों के लिए कई बार पत्र लिखा है, नगर पालिकाध्यक्ष को फोन भी किया है। लेकिन शौचालयों की व्यवस्था नहीं हो सकी है। उच्चाधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया जा चुका है।--डॉ.योगेश गुप्ता, प्रभारी, राजकीय महिला चिकित्सालय।

कोठी गेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में खराब पड़े शौचालय । संवाद

कोठी गेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में खराब पड़े शौचालय । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed