{"_id":"631f6bf2db1942736b3e3d2c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd244435987","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल मार्केट में मोबाइल की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल मार्केट में मोबाइल की दुकान में लगी आग
सार
गोल मार्केट में मोबाइल की दुकान में लगी आग हापुड़।सूचना मिलते ही दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई।पिछले सप्ताह भी गोल मार्केट में एक क्रॉकरी की दुकान में भीषण आग लगी थी।मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोल मार्केट में मोबाइल की दुकान में लगी आग
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गोल मार्केट में एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। श्रीराम कांप्लेक्स स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में सोमवार शाम शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।
नगर निवासी गजेंद्र सिंह की गोल मार्केट स्थित श्रीराम कांप्लेक्स में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। इस कांप्लेक्स की तंग गली में मोबाइल की कई दुकानें हैं। सोमवार शाम दुकान में ग्राहक जमा थे, तभी शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग से बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकानों पर खड़े ग्राहक बाहर की ओर भागे। आग बुझाने के प्रयास शुरू करते हुए फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई। इसी दौरान एसपी दीपक भूकर, एएसपी मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ अशोक सिसोदिया और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पिछले सप्ताह भी गोल मार्केट में एक क्रॉकरी की दुकान में भीषण आग लगी थी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है, दुकानदार द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

गोल मार्केट स्थित मोबाइल मार्केट में मोबाइल की दुकान में आग बुझने के बाद दमकलकर्मी से जानकारी कर?- फोटो : HAPUR

गोल मार्केट स्थित मोबाइल मार्केट में मोबाइल की दुकान में आग लगने के बाद लगी लोगो की भीड़ ।संवाद- फोटो : HAPUR