{"_id":"631cc83c9a975876505b2093","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd244330482","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य होगा कार्तिक मेला, शासन से मांगे 2.82 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य होगा कार्तिक मेला, शासन से मांगे 2.82 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भव्य होगा कार्तिक मेला, शासन से मांगे 2.82 करोड़
हापुड़। पिछले दो वर्षों में कोरोना से प्रभावित रहे गढ़ गंगा कार्तिक मेले के इस बार भव्य आयोजन की तैयारी है। राजकीय दर्जा प्राप्त गढ़ गंगा मेला इस बार और हाइटेक होगा। इसके लिए जिला पंचायत ने शासन को 2.82 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। मेले में एलईडी के साथ हाईमास्ट लाइटें, लेजर शो, गंगा आरती का लाइव प्रसारण के अलावा कुछ नए प्रयोग भी होंगे।
जिला पंचायत द्वारा मेले को 16 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जिसमें करीब 30 किलोमीटर क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इस बार मेले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। गंगा के स्रोतों पर अस्थाई पुल बनाकर पूरे मेले को सड़कों पर जोड़ा जाएगा।
मेले में लगेंगे 80 सीसीटीवी कैमरे
मेले में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए 80 सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। सीसीटीवी के माध्यम से मेले के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जाएगी। इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। मेला स्थल पर पेयजल व्यवस्था के लिए 450 हैंडपंप लगाए जाएंगे। नहाने वालों को सचेत करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था रहेगी दुरुस्त
मेले में आने जाने वालों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पिछले कुछ साल कोरोना से प्रभावित होने के बाद इस बार अपेक्षाकृत अधिक भीड़ पहुंचने की उम्मीद है, इसलिए जिला पंचायत उसी हिसाब से तैयारियां कर रहा है। सड़कों की अच्छी कनेक्टीविटी के अलावा यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए संबंधित विभागों से सामंजस्य बनाकर योजना तैयार की जा रही है। मेले में यातायात व्यवस्था के लिए दो सौ बसें लगाई जाएंगी।
कोट-
गढ़ गंगा कार्तिक मेले के आयोजन के लिए शासन को जिला प्रशासन के माध्यम से प्रस्ताव भेजा गया है। इस बार का मेला काफी भव्य होगा, इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। - रेखा हूण, जिला पंचायत अध्यक्ष।