फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पिछला भुगतान हुआ नहीं, नए पेराई सत्र की शुरू हुई तैयारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पिछला भुगतान हुआ नहीं, नए पेराई सत्र की शुरू हुई तैयारी
विज्ञापन

हापुड़। चीनी मिलों ने भले ही पुराना भुगतान नहीं किया हो लेकिन नए पेराई सत्र की तैयारी शुरू कर दी है। दो नवंबर को मिल चालू करने की संभावित तिथि रखी गई है। जबकि मिलों पर अभी भी 298 करोड़ रुपये बकाया है। गन्ना विभाग की समितियों द्वारा कच्चे कलेंडर किसानों को जारी कर दिए गए हैं। खामियों को दुरुस्त करने के लिए 19 सितंबर से सट्टा प्रदर्शन होगा, सात दिन तक इसमें त्रुटियों को दूर कराया जा सकेगा।
गन्ना विभाग के अनुसार जिले में इस वर्ष 41946.48 हेक्टेयर रकबे में गन्ने की फसल उगाई गई है। हालांकि इस वर्ष बीमारी के कारण 30 फीसदी तक फसल प्रभावित हुई है, जिसकी पुष्टि कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने भी की है। क्रेशर भी पेराई के लिए चालू हो गए हैं, नवरात्रों में इनका शुभारंभ हो जाएगा। इस बार गन्ने की फसल हल्की है, ऐसे में चीनी मिलों को लक्ष्य के अनुरूप गन्ना मिल जाए यह बड़ी चुनौती होगा।
विज्ञापन

हालांकि चीनी मिलों ने भी नए पेराई सत्र की तैयारी शुरू कर दी है, मिलों में मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। किसानों को पर्चियों की किल्लत न हो इसके लिए कच्चे कलेंडर बांटे जा चुके हैं। कलेंडर की त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए 19 सितंबर से सट्टा प्रदर्शन होगा। इसमें किसान सात दिन तक अपनी त्रुटियों को सही करा सकेंगे। नया सत्र शुरू होने में अब कुछ ही समय बाकी है, लेकिन चीनी मिलों ने बीते पेराई सत्र का पूरा भुगतान नहीं किया है। दोनों ही मिलों पर अभी भी 298 करोड़ रुपये बकाया चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के चीनी मिलों पर बकाए की स्थिति
चीनी मिल देय अवशेष
सिंभावली 501.69 करोड़ 229 करोड़
बृजनाथपुर 193.56 करोड़ 69 करोड़
-जिले में गन्ने का रकबा-
कुल क्षेत्रफल--41946.448 करोड़
पौधा-------19238.93 करोड़
पेड़ी-------22707.518 करोड़
कोट-
चीनी मिलों ने दो नवंबर से चीनी मिलों को चालू करने की संभावित तिथि रखी है। किसानों को कच्चे कलेंडर जारी कर दिए गए हैं, जिनमें गलती है उन्हें सट्टा प्रदर्शन के दौरान सही कराया जा सकता है।--निधि गुप्ता, डीसीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed