{"_id":"631b7557116ffc3c476a8bfd","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2442841182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदय गति रुकने से पांच साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदय गति रुकने से पांच साल के मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हृदय गति रुकने से पांच साल के मासूम की मौत
हापुड़। मेरठ रोड स्थित आवास विकास के सर्वोदय कॉलोनी में एक पांच साल के बच्चे की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मासूम की मौत से मोहल्ले में मातम छाया हुआ है।
सर्वोदय कॉलोनी निवासी प्रोमिल त्यागी का पांच वर्षीय पुत्र कार्तिक मूकबधिर था। लेकिन वह अपने परिवार का चहेता था। माता पिता उसे खूब प्यार करते थे। बृृहस्पतिवार रात में कार्तिक ठीक ठाक सोया था, लेकिन सुबह वह उठ ही नहीं सका। काफी देर तक नहीं जागने पर अभिभावकों ने उसे उठाने का प्रयास किया तो कोई हरकत नहीं हुई।
बेसुध माता पिता बच्चे को लेकर गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि हृदय गति रुकने से उसकी मौत हुई है। बच्चे की मौत से मोहल्ले में मातम छा गया, गमगीन माहौल में बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया।