{"_id":"631b75535d4da6674b0451d5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd244283982","type":"story","status":"publish","title_hn":"31.45 लाख का माल लेकर मुकरे कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31.45 लाख का माल लेकर मुकरे कारोबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31.45 लाख का माल लेकर मुकरे कारोबारी
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के तारामिल कालोनी निवासी वैभव गर्ग ने राजस्थान के दो व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ने माल लेकर 31.45 लाख रुपये हड़प लिए।
वैभव गर्ग ने बताया कि ततारपुर मोड़ के निकट कात्यायनी प्लाइवुड इंडस्ट्रीज के नाम से फर्म है। फर्म के माध्यम से प्लाइवुड का रा-मैटिरियल बनाने का कारोबार होता है। वर्ष 2018 में पीड़ित ने अपनी फर्म के जरिए मैसर्स राजस्थान के जयपुर में रीको इंडस्ट्रीज एरिया स्थित राजस्थान वुड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड फर्म को 49,09,350 रुपये का माल सप्लाई किया था। इससे पहले फर्म मालिकों पर पीड़ित के 31,11,413 रुपये बकाया थे। इन रुपयों में से फर्म मालिकों ने 48,75,000 रुपये का भुगतान कर दिया था। लेकिन बाकी रकम उधार रह गई थी। तभी से वह शेष 31,45,763 रुपये की मांग कर रहा था। लेकिन आरोपी लगातार टरकाते आ रहे थे। अब फर्म मालिक ने बकाया रुपये लौटाने से इनकार कर दिया है। शिकायत करने पर पीड़ित को हत्या की धमकी दी। मामले में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि फर्म के मालिक राजस्थान के जयपुर के जवाहर नगर के रहने वाले दीपक बिहानी और दीपेश बिहानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।