{"_id":"631a269fd46fe25e16785799","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2442335126","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुंघराला के तीन मकानों में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुंघराला के तीन मकानों में लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुंघराला के तीन मकानों में लाखों की चोरी
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घुंघराला में चोरों ने तीन मकानों पर धावा बोलकर लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली। परिवारों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। गांव में चोरी से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।
गांव घुंघराला निवासी दीपक गांव में ही उसकी परचून की दुकान है। बीती रात वह परिवार के साथ घर में सो रहा था। तभी छत के रास्ते चोर घर के अंदर घुस आए। चोरों ने उसके पूरे घर को खंगाल डाला। चोर उसके यहां से 50 हजार की कीमत के सोने चांदी के गहनों के अलावा मोबाइल व 20 हजार की नकदी भी ले गए। वहीं पड़ोस में रहने वाले जोगेंद्र के घर से भी मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया। महिला ब्रजेश के घर में चोरों ने धावा बोला। पीड़िता ने बताया कि चोर अलमारी में रखे दो लाख रुपये कीमत के गहने और 40 हजार रुपये की नकदी भी ले गए। सभी को सुबह चोरी के बारे में पता चला, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि तीन घरों में चोरी की सूचना पर पुलिस को जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।