फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में 12 को होगी महापंचायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अतरपुरा बिजलीघर पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : HAPUR
नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में 12 को होगी महापंचायत
विज्ञापन

हापुड़। नलकूपों पर मीटर लगाए जाने के विरोध में दूसरे दिन भी किसानों का धरना जारी रहा, इस दौरान ऊर्जा निगम के अधिकारियों से हुई वार्ता भी विफल रही। किसानों ने 12 सितंबर को अतरपुरा बिजलीघर परिसर में ही महापंचायत का एलान कर दिया है। कई जिलों के किसानों को निमंत्रण भेजा गया है।
भाकियू के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि नलकूपों पर मीटर लगाकर किसानों को फंसाने का कार्य किया जा रहा है। किसानों को गन्ना भुगतान मिल नहीं रहा, शासन के आदेशों की अवहेलना का जिला प्रशासन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। लेकिन जब मीटर का विरोध किया जा रहा है तब अधिकारी शासनादेश का हवाला दे रहे हैं। किसानों का या तो ब्याज समेत गन्ना भुगतान करा दें, या फिर मीटर लगाने के आदेश को पूरी तरह वापस लें।
विज्ञापन

मंगलवार को अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता की 11 सदस्य किसान कमेटी से वार्ता हुई। इसमें किसान अपनी मांग पर अड़े रहे, ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मीटर लगाए जाने के फैसले पर नरमी नहीं दिखाई, जिसके चलते दूसरे दिन की वार्ता विफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने एलान किया कि 12 सितंबर को बिजलीघर परिसर में ही किसानों की महापंचायत होगी,। इसके लिए आस पास के जिलों के किसान संगठनों को आमंत्रित किया गया है।

धरना प्रदर्शन करने वालों में धनवीर शास्त्री, श्याम सुंदर त्यागी, बिट्टू चौधरी, मनी प्रधान, कुंवरपाल सिंह, अनिल चौधरी, पिंटू सैनी, निकुंज त्यागी, बंटी, मनोज, टीटू, मोनी, अंकित, नवीन, अब्दुल खां, हाजी नासिर, दुष्यंत सिंह, अरविंद कुमार, रोहित, बबली सिंह, नीलम सिंह, खुशनूद, भावेंद्र सिंह, शोभाराम आर्य, सुरेंद्र सिंह, ललित त्यागी, हरीश त्यागी, चंद्रशेखर बाना, सुरेंद्र सिंह, मुकेश त्यागी, पालूराम जाटव, टीटू, इंद्रवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed