{"_id":"63177b2cf075f448c92de3a0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2441193131","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलपुर में सोता रहा परिवार, चोरों ने नकदी और जेवर किए साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलपुर में सोता रहा परिवार, चोरों ने नकदी और जेवर किए साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलपुर में सोता रहा परिवार, चोरों ने नकदी व गहने किए साफ
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात एक बार फिर चोरों ने रसूलपुर गांव में एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव रसूलपुर निवासी राकेश ने बताया कि सोमवार रात वह पिता महराज सिंह, पत्नी अनीता, पुत्र पवन और पुत्री पलक के साथ अपने घर पर सो रहा था। देर रात चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोरों ने घर का कोना-कोना खंगाल डाला। चोर घर से करीब 30 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, करीब 27 हजार रुपये की कीमत का मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार तड़के वह जागे तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि उन्हें अंदेशा कि चोरों ने परिवार के सदस्यों को कुछ सुंघा दिया था, जिसके कारण ही उनकी आंख नहीं खुली। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।