{"_id":"630e44e82c311606045e12b5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2437743118","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखन हत्याकांड के आरोपी सुनील चचूला से पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखन हत्याकांड के आरोपी सुनील चचूला से पिस्टल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखन हत्याकांड के आरोपी सुनील चचूला से पिस्टल बरामद
हापुड़। कचहरी परिसर के बाहर हुई हिस्ट्रीशीटर लखन की हत्या के मामले में आरोपी सुनील चचूला की रिमांड मंगलवार दोपहर 12 बजे पूरी हो गई। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपी से पुलिस ने प्वाइंट 30 बोर की अवैध पिस्टल बरामद की है, जिसे घटना के बाद उसने दिल्ली रोड पर निजामपुर के पास हाईवे के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी से घटना को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ की।
16 अगस्त को घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। जिसमें मृतक के भाई ने नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी। एक आरोपी सुनील चचूला ने गौतमबुद्ध नगर में समर्पण कर दिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिनमें से सुनील चचूला की एक अदालत में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर आरोपी को रिमांड पर लिया था।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या का जुर्म स्वीकार किया है। सुनील ही मुख्य साजिशकर्ता में शामिल था और सुधीर की हत्या का बदला लेने के लिए ही उसने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर निजामपुर के पास हाईवे किनारे से अवैध पिस्टल बरामद की है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से दिल्ली रोड की ओर फरार हुआ था और घटना में प्रयुक्त पिस्टल को निजामपुर के पास हाईवे किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी से पिस्टल बेचने वाले के बारे में भी पूछताछ की है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामले में छह आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।