फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

छह महीने में टविटर पर शिकायत करने वाले 186 को मिला न्याय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
छह महीने में ट्विटर पर शिकायत करने वाले 186 को मिला न्याय
विज्ञापन

हापुड़। हो सकता है कि थाने में आप जाएं और आपकी शिकायत को पुलिस द्वारा नजर अंदाज कर दिया जाए। लेकिन सोशल मीडिया पर शिकायत का तुरंत निस्तारण हो रहा है, पिछले छह माह में 186 लोगों ने ट्विटर पर शिकायत की, जिसपर पुलिस ने तुरंत सुनवाई की।
जनता से लेकर अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने और विचार रखने के लिए सोशल मीडिया एक आसान से जरिया बन गया है। पुलिस महकमे में भी सोशल मीडिया की हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है, चाहे वह किसी के द्वारा की गई शिकायत ही क्यों न हो। लोगों ने न्याय के लिए अब ट्विटर अथवा फेसबुक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। छोटे मामलों में ऑनलाइन यूपी कॉप एप के माध्यम से एफआईआर का चलन शुरू हो गया है। लेकिन ट्विटर पर भी लोग सक्रिय हो गए हैं, जिसका पुलिस संज्ञान लेती है। जनवरी से जुलाई तक हापुड़ में कुल 186 लोगों ने ट्विटर के माध्यम से अपनी शिकायत पुलिस से की हैं। जिसमें त्वरित कार्रवाई भी हुई है। इन शिकायतों में से 54 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं गंभीर मामलों में तीन पुलिसकर्मियों को लापरवाही पर निलंबित और दो को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोट-
सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट आदेश हैं कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। इसके अलावा सोशल मीडिया जैसे ट्विटर के माध्मय से लोगों भी लोगों की शिकायतों का त्वरित संज्ञान लिया जाता है।-दीपक भूकर, एसपी हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
व्हाट्सएप पर भी रहती है नजर
हापुड़ पुलिस व्हाट्सएप की भी लगातार निगरानी कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो के आधार पर भी कार्रवाई की जाती है। हाल ही में एक महिला द्वारा अपने बच्चे की पिटाई के मामले में पुलिस ने स्वत: ही संज्ञान लिया था। इसके अलावा हथियारों के साथ युवकों की सोशल मीडिया पर तस्वीर या वीडियो वायरल होने के भी कई मामले सामने आए हैं। जनवरी से अभी तक 50 से अधिक ऐसे मामलों में कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed