{"_id":"63050c8207498174f05b1064","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd243415768","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम दौरे से खुली नींद, 55 साल बाद तालाब की हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम दौरे से खुली नींद, 55 साल बाद तालाब की हुई सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम दौरे से खुली नींद, 55 साल बाद तालाब की हुई सफाई
हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में दौरे को लेकर अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। सिंभावली ब्लॉक के अधिकारियों की भी आखिरकार नींद खुल गई। पिछले 55 वर्षों से सफाई न होने गांव बागड़पुर का तालाब गंदगी से अटा पड़ा था। शिकायतों के बाद भी तालाब की सफाई नहीं हो रही थी, लेकिन मंगलवार को अधिकारियों ने जेसीबी मशीन के साथ टीम को भेजकर तालाब की सफाई करानी शुरू कर दी।
गांव बागड़पुर में करीब 19 बीघे में तालाब फैला हुआ है। गांव के लोगों का कहना है कि अधिकारियों की उदासीनता के चलते तालाब की करीब 55 वर्षों से सफाई और खोदाई नहीं हुई थी। बरसात होने पर तालाब का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर किसानों के खेतों और सड़क पर भर जाता है। एक ओर जहां खेतों में जलभराव होने से किसानों की फसलें खराब हो जाती है, वहीं गंदगी के कारण लोगों का तालाब के किनारे से निकलना दूभर हो जाता है।
गंदगी के कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी का हमेशा खतरा सताता रहता है। तालाब की सफाई व खोदाई न होने के कारण गंदगी के अंबार लगे हुए है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं थी। इसकी अधिकारियों के कई बार शिकायत भी की जा गई थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल तक पर इसकी शिकायत की गई थी। लेकिन, अधिकारी खानापूर्ति कर शिकायत का निस्तारण कर पोर्टल पर चढ़ा देते थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि इसके बारे में अधिकारियों से कई बार आरटीआई के तहत जानकारी भी प्राप्त की गई थी लेकिन, कभी भी संतोषजनक जवाब अधिकारियों द्वारा नहीं दिया गया। अब मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना पर अधिकारियों ने आनन फानन में जेसीबी के साथ टीम को सफाई करने के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि हर छह माह में मुख्यमंत्री का जिले में एक बार दौरा अवश्य होना चाहिए।
सीडीओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि गांव के तालाब की सफाई करने के लिए टीम को भेज दिया गया है। पूरे तालाब की जल्द ही सफाई के साथ-साथ खोदाई करा दी जाएगी।