फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट चालू किए बिना कर दी मॉकड्रिल:

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ रोड स्थित सीएचसी में मॉकड्रिल के दौरान मरीज को ऑक्सीजन लगाते स्वास्थय कर्मी । संवाद - फोटो : HAPUR
सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट चालू किए बिना कर दी मॉकड्रिल
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड सीएचसी में कोरोना के मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर मॉकड्रिल हुई लेकिन इसमें खानापूर्ति देखने को मिली।
काल्पनिक मरीज को एंबुलेंस से उतारने के बाद पांच मिनट में उपचार दिलाया गया। लेकिन अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट को चालू नहीं किया गया। वार्ड में रखी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और बाईपेप के जरिए मरीज को ऑक्सीजन मिली। वहीं दस मिनट में ही मॉकड्रिल निपट गई, यहां तक की मंडल स्तर के अधिकारी भी निरीक्षण करने नहीं पहुंचे।
कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, शनिवार को गढ़ रोड सीएचसी में व्यवस्थाओं को परखने के लिए मॉकड्रिल हुई। हापुड़ के सात अस्पतालों में करोड़ों की लागत से ऑक्सीजन प्लांट बनाए गए हैं। लेकिन इन्हें चलाया नहीं जाता, मॉकड्रिल वाले दिन भी इनकी क्षमता को परखना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

सीएचसी में एंबुलेंस के लिए दोपहर में 1.43 बजे कोरोना संक्रमित मरीज आया, जिसकी हालत खराब थी। पीपीई किट पहने कर्मचारियों ने मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर ऊपर वार्ड में भर्ती कराया। वहां पहले से मौजूद स्टाफ ने मरीज का ऑक्सीजन लेवल व अन्य जांच की। मरीज को ऑक्सीजन की खास जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में रखी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन को चालू कर मरीज को ऑक्सीजन दिलाई गई। इस मशीन से सामान्य जरूरत वाले मरीज को ही ऑक्सीजन दी जा सकती है। सीएचसी के हर वार्ड में ऑक्सीजन की पाइपलाइन है, लेकिन प्लांट को चालू ही नहीं किया। ऐसे में मॉकड्रिल के दौरान यह भी पता नहीं चल पाया कि प्लांट पूरी क्षमता से काम कर भी रहा है या नहीं। महज दस मिनट में मॉकड्रिल को संपन्न कर दिया गया। इस दौरान एसीएमओ डॉ.जेपी त्यागी, सीएचसी अधीक्षक डॉ.दिनेश खत्री, नीरज सैनी, अनुज त्यागी का सहयोग रहा।
वार्ड में भर्ती होते ही बढ़ी मरीज की धड़कन
कंट्रोल के जरिए सूचना मिलते ही टीमें मुस्तैद हो गई, मरीज को जैसे ही वार्ड में भर्ती कराया तो उसकी पल्स बढने लगी। चिकित्सकों ने हौसला बढ़ाया तब मरीज सामान्य हो सका।

कोट-
मरीज को अस्पताल में आने के सात से दस मिनट के अंदर पूरा उपचार मिल जाना चाहिए। मॉकड्रिल के दौरान मरीज को पांच मिनट में उपचार मिला, ऑक्सीजन भी मुहैया करायी गई। खामियों को दुरस्त करने के आदेश दिए गए हैं।--डॉ.जेपी त्यागी, एसीएमओ।

गढ रोड स्थित सीएचसी में मॉकड्रिल के दौरान मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाते स्वास्थय कर्मी । संवाद

गढ रोड स्थित सीएचसी में मॉकड्रिल के दौरान मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाते स्वास्थय कर्मी । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed