{"_id":"62e801b31ed69a07fe517508","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd242385012","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट पकड़े गए 209 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट पकड़े गए 209 यात्री
विज्ञापन
सोमवार को स्टेशन पर यात्री का टिकिट चेक करते रेलवे कर्मी। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट पकड़े 209 यात्री
हापुड़। रेलवे स्टेशन पर सोमवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। आठ टीटीई स्टाफ टीम द्वारा चलाए गए अभियान में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले 209 यात्रियों को पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से 1.36 लाख का जुर्माना वसूला गया।
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि टीटीई स्टाफ ने सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में किलेबंदी टिकट अभियान चलाया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पर पांच ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। इन ट्रेनों में कुल 209 यात्री ऐसे पाए गए जो बिना टिकट के यात्रा कर रहे थे। इनपर जुर्माना लगाकर रेलवे को कुल 136630 का राजस्व प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि अनाधिकृत यात्रियों के कारण ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ हो जाती है। जिससे आरक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों जिनमें मुख्य रूप से महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्ग व्यक्तियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। उन्हें कोच में बैठने के लिए सीट कर नहीं मिल पाती है। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा को भी इन अनाधिकृत यात्रियों से खतरा रहता है। ट्रेनों मे यात्रियों को परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।