फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शिवभक्तों पर उडन खटोले से होगी पुष्प वर्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बुलंदशहर रोड पर लगे शिविर में भजनों पर नाचती भोलीं। संवाद - फोटो : HAPUR
शिवभक्तों पर उड़नखटोले से होगी पुष्पवर्षा
विज्ञापन

हापुड़। जिले से होकर जाने वाले कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। हापुड़ में तीन दिन हेलीकॉप्टर (उडन खटोले) से कावंड़ियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। जिला प्रशासन इसकी रूप रेखा तैयार करने में जुटा हुआ है। वहीं, शिवभक्तों की भीड़ से सड़कें केसरिया रंग में रंग चुकी हैं। सड़कों पर देशभक्ति का भी नजारा देखने को मिल रहा है। भोले के भक्त हाथ में तिरंगा लेकर बम-बम भोले के उद्घोष के साथ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
कोरोना काल के चलते पिछले दो वर्षों से कांवड़ यात्रा नहीं हो पाई थी। इस वर्ष कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है तो अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विभिन्न हाईवे पर भारी वाहनों का डायवर्जन भी किया गया है। जबकि, कांवड़ मार्गों पर भगवान शिव के भक्तों के लिए अलग रास्ता बनाया गया है। हरिद्वार, गंगौत्री और ब्रजघाट से पवित्र गंगा जल उठाकर हापुड़ से अपने गंतव्य को जाने वाले कांवड़ियों पर इस बार भी पुष्प वर्षा करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

शासन द्वारा कांवड़ियों पर फूल बरसाने के लिए मंडल को एक हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया गया है। एक-एक दिन कांवड़ियों पर अलग-अलग जिलों में पुष्प वर्षा की जाएगी। हापुड़ में भी हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों के ऊपर फूल बरसाए जाएंगे। जिला प्रशासन रूप रेखा तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवभक्तों में दिख रहा देशभक्ति
कांवड़ियों में शिव भक्ति के साथ देशभक्ति की अविरल धारा भी बह चली है। कांवड़ियां भगवान शिव के झंडों के साथ तिरंगा लेकर भी चल रहे हैं। किसी ने हाथों में तिरंगा ले रखा है तो किसी ने अपनी गाड़ी पर तिरंगा लगा रखा है। इतना ही नहीं कुछ कांवड़ियों ने अपने माथे पर तिरंगा रूपी गमछा बांध रखा है।
मेरठ रोड पर लगे 10 शिविर
शिव भक्तों के लिए मेरठ रोड पर 10 से अधिक शिविर लगे हुए हैं। वहीं नगर में विभिन्न स्थानों पर भी शिविरों लगाए गए हैं। जहां शिवभक्त भगवान आशुतोष के भजनों की धुन पर जमकर थिरक रहे है। जिला प्रशासन और पुलिस ने भी शिविर का आयोजन किया हुआ है। सभी शिविरों में खान-पान से लेकर भोलों के लिए सोने तक की व्यवस्था की गई है।
शिविरों में शाही भोज की भरमार
कांवड़ शिविरों में भक्त जमकर खर्च कर रहे हैं। कांवड़ियों की सेवाभाव में बेहतर खाने-पीने की व्यवस्था करने में भी आगे दिख रहे हैं। शिविरों में कच्चा खाने से लेकर, रसगुल्ले, खीर, हलवा, आलू की सब्जी, मटर पनीर, दाल, गोल गप्पे, दही-बल्ले है।
2019 में भी हुई थी पुष्पवर्षा
वर्ष 2019 में भी आसमान से हेलीकॉप्टर द्वारा कांवड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई थी। पुष्प वर्षा गंगा नगरी ब्रजघाट में तत्कालीन जिलाधिकारी अदिति सिंह और पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने की थी। इसके बाद कोरोना काल में कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन इस बार भी मुख्यमंत्री के आदेश पर पुष्पवर्षा की तैयारी की जा रही है।

कोट -
कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। इस बार कांवड़ियों का हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। पुष्प वर्षा के लिए रूप रेखा जल्द तैयार कर ली जाएगी। जिसके बाद मंडल स्तर से हेलीकॉप्टर मिलने की तिथि फाइनल हो जाएगी। - श्रद्धा शांडिल्यायन, एडीएम

बुलंदशहर रोड पर मंशा देवी मंदिर पर लगे कावड़ शिविर में भजनों पर कावड़ियों के साथ झुमती भोली। संवा

बुलंदशहर रोड पर मंशा देवी मंदिर पर लगे कावड़ शिविर में भजनों पर कावड़ियों के साथ झुमती भोली। संवा- फोटो : HAPUR

बुलंदशहर रोड पर कावड़ लेकर जाते कावड़िये। संवाद

बुलंदशहर रोड पर कावड़ लेकर जाते कावड़िये। संवाद- फोटो : HAPUR

बुलंदशहर रोड पर बाईक पर तिरंगा बांधकर जल लेकर जाते कावड़ियां। संवाद

बुलंदशहर रोड पर बाईक पर तिरंगा बांधकर जल लेकर जाते कावड़ियां। संवाद- फोटो : HAPUR

बुलंदशहर रोड पर मंशा देवी मंदिर पर लगे कावड़ शिविर में भजनों पर झुमते कावड़िये। संवाद

बुलंदशहर रोड पर मंशा देवी मंदिर पर लगे कावड़ शिविर में भजनों पर झुमते कावड़िये। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed