{"_id":"62dc2ec1e21e3377510bc556","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd241965535","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों से लाखों के गहने व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मकानों से लाखों के गहने व नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मकानों से लाखों के गहने व नकदी चोरी
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के कोठी गेट मोहल्ले में चोर दो मकानों से लाखों रुपये के गहने व हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। चोर छत पर लगे गेट का ताला तोड़कर मकानों में दाखिल हुए। चोरों ने आराम से पूरा घर खंगाल डाला।
पीड़िता बबीता ने बताया कि 19 जुलाई की शाम पांच बजे वह अपने परिवार के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गई हुई थी। मकान में उसके पति सहित उनके दो भाइयों का परिवार रहता है। इस दौरान घरों में ताला लगा हुआ था। शुक्रवार को घर वापस लौटने पर पता चला कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं, सेफ का ताला भी टूटा पड़ा था। चोर मकान में रखी करीब 70 हजार रुपये की नकदी व 3 लाख रुपये की आभूषण चोरी कर ले गए। चोर छत पर लगे गेट का ताला तोड़कर मकान में दाखिल हुए थे। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी राकेश के मकान को अपना निशाना बनाया। चोर इस मकान से 15 हजार रुपये की नतदी व अन्य गहने चोरी कर ले गए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।