फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

छज्जूपुर में बदमाशों ने की युवक की गोलियों से भूनकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
फोटो- 21 से 24
विज्ञापन

छज्जूपुर में बदमाशों ने की युवक की गोलियों से भूनकर हत्या
धौलाना। कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव छज्जूपुर में बाइक सवार तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गांव निवासी सचिन की हत्या कर दी। सचिन सुबह करीब साढ़े चार बजे घेर से बाहर निकला था। तभी हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। गोलियों के आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने हमलावरों का पीछा किया, लेकिन वे फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मृतक के भाई ने पड़ोसी पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मृतक के भाई प्रशांत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार तड़के उसका भाई सचिन कुमार उर्फ लखन (26) पुत्र नेत्रपाल सिंह अपने घेर में पशुओं को चारा डालकर दौड़ लगाने के लिए अपने घेर से निकला था। इस दौरान घेर के बाहर बाइक पर मौजूद तीन लोगों ने फायरिंग कर उसे तीन गोलियां मारी। गोलियों की आवाज सुनकर वह और आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। लोगों को आता देखकर बाइक सवार हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। परिजनों ने लहूलुहान सचिन को हापुड़ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर एसपी दीपक भूकर, सीओ अशोक कुमार सिसोदिया, एसएचओ धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजनों की पड़ोसियों से पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आशंका है कि इसी रंजिश के कारण युवक की हत्या की गई है। प्रशांत की तहरीर पर गांव के ही कैलाश और उसके पुत्र मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
पड़ोसी की युवती को साथ ले गया था मृतक का भाई
पुलिस ने बताया कि छज्जूपुर में सचिन की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। मृतक का भाई राजकुमार पड़ोस की रहने वाली एक युवती को अपने साथ भगाकर ले गया था। इस मामले में वह काफी दिनों तक जेल में भी रहा था। आरोप है कि मामले को लेकर हुई पंचायत में आरोपियों ने छह लाख रुपये भी ले लिए थे और फैसला भी नहीं किया। जिसके बाद आरोपियों से रुपये मांगे जा रहे थे, लेकिन उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी।
सेना की नौकरी छोड़ आया था सचिन
मृतक सचिन प्रजापति वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हो गया था और प्रशिक्षण के लिए गया था। शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान कुछ कमी पाई गई थी। पुलिस ने इस संबंध में जब जांच की तो सचिन ने प्रशिक्षण बीच में ही छोड़ दिया और घर आ गया। फिलहाल वह अविवाहित था और सेना में जाने के लिए दोबारा से तैयारी कर रहा था।

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे माता-पिता
मृतक के माता पिता अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे। लेकिन बेटे की हत्या की खबर सुनते ही दोनों लौट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

छज्जूपुर गांव में मृतक सचिन की हत्या होने के बाद परिजनो से जानकारी करते एसपी दीपक भूकर । संवाद

छज्जूपुर गांव में मृतक सचिन की हत्या होने के बाद परिजनो से जानकारी करते एसपी दीपक भूकर । संवाद- फोटो : HAPUR

मृतक सचिन का फाइल फोटो। संवाद

मृतक सचिन का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : HAPUR

छज्जूपुर गांव में मृतक सचिन के घर पर विलाप करती महिलाये। संवाद

छज्जूपुर गांव में मृतक सचिन के घर पर विलाप करती महिलाये। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed