{"_id":"62d1a39474fbaa55915e14c3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd24158374","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूस्टर डोज के लिए उत्साह, 343 लोगों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूस्टर डोज के लिए उत्साह, 343 लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूस्टर डोज के लिए का उत्साह, 343 लोगों ने ने लगवाया टीका
हापुड़। कोरोना महामारी से बचाव के लिए शुक्रवार को जिले में बूस्टर डोज का अभियान शुरू हुआ। पहले दिन 343 लोगों ने तीसरा डोज लिया, चार महीने से 18 से 57 साल वाले इंतजार में थे। क्योंकि निजी अस्पतालों में टीकाकरण शुरू ही नहीं हो सका। 4.70 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने कोठीगेट पीपीसी पर अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान में दूसरा डोज लिए छह महीने होने वाले लोगों को भी बूस्टर डोज लगाने का प्रावधान किया गया है। पहले ही दिन बूथों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, चार महीने बाद फिर से बूथों पर रौनक देखने को मिली।
कोरोना की जिले में चौथी लहर चल रही है, इक्का दुक्का केस ही मिल रहे हैं। फिर भी सतर्क रहने की जरूरत है, इसलिए बूस्टर डोज का अभियान 75 दिन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय टीकाकरण है। जिन लोगों ने एक भी टीका नहीं लगवाया है, वह जल्द से जल्द टीका लगवाए। जिन्हें दूसरा डोज लिए छह महीने बीते गए हैं, वह बूस्टर डोज लें ताकि संक्रमण से परेशानी न हो।
विज्ञापन
जिले में टीकाकरण की स्थिति
कुल डोज---22,44,955
पहला डोज--11,60,326
दूसरा डोज--10,58,469
बूस्टर डोज--26,160
कोट-
जिन लोगों को बूस्टर डोज नहीं लगा है वह सरकारी बूथों पर निशुल्क टीका लगवा सकते हैं। 18 साल से ऊपर वालों के लिए अभियान शुरू हो गया है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।