फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सैनी नगर में हाईटेंशन लाइन गिरने पर हंगामा, अधिकारियों से नोकझोंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गुस्सा--सैनी नगर कालोनी में मकानो के ऊपर टूटी पड़ी हाईटेंशन बिजली की लाइन को लेकर लोगो का गुस्सा स? - फोटो : HAPUR
सैनी नगर में हाईटेंशन लाइन गिरने पर हंगामा, अधिकारियों से नोकझोंक
विज्ञापन

हापुड़। सैनीनगर में बृहस्पतिवार दोपहर को हाईटेंशन लाइन घरों के ऊपर गिर गई। कई लोगों को करंट का झटका लगा, पूरे मोहल्ले की आपूर्ति गुल हो गई। सूचना के 24 घंटे बाद बिजली कर्मियों के नहीं पहुंचने से लोगों में रोष पनप गया। शुक्रवार को एसडीओ, जेई मौके पर पहुंचे तो उनके साथ जमकर नोकझोंक हुई। हंगामे के बीच लोगों ने पांच मोहल्लों से होकर गुजर रही लाइन को हटाने की मांग उठाई।
नगर के मोहल्ला सैनीनगर, राजीव विहार, त्रिलोकीपुरम, रफीकनगर, मजीदपुरा के बीच से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बिजली के खंभे इन मोहल्लों के रास्तों, घरों के बाहर गड़े हुए हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सैनी नगर में हाईटेंशन लाइन के तार टूट गए।
विज्ञापन

कई घरों की छत पर तार गिरे, इससे भगदड़ मच गई। घरों में करंट उतर गया, कई लोगों को झटके लगे। गनीमत रही कि जान का खतरा नहीं हुआ। पूरे मोहल्ले की आपूर्ति रातभर बंद पड़ी रही। इसकी शिकायत लोगों ने बिजली कर्मियों से की, लेकिन कोई सुध लेने नहीं पहुंचा। शुक्रवार को एसडीओ प्रथम, अवर अभियंता टीम के साथ मोहल्ले में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को लोगों के रोष का सामना करना पड़ा। बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के साथ जमकर नोकझोंक की। लाइन को हटाने की मांग की गई। वहीं अधिकारियों का कहना था कि विद्युत लाइन पहले से बनी हुई है, लोगों ने ही लाइन के नीचे अपने घर बनाए हैं। हाईटेंशन लाइन के करंट से मोहल्ले में लगा 63केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर भी फुंक गया। जिसके चलते 50 से अधिक घरों की आपूर्ति अभी भी गुल पड़ी है।
लोगों ने पांच मोहल्लों से होकर गुजर रही लाइन को जल्द शिफ्ट नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। हंगामा करने वालों में सभासद रवि कुमार, सौरभ, रामचरण, सोनू, चंद्रपाल, निमी, जितेंद्र, पिंकी, पवन, गुरमुख, दीप सिंह आदि मौजूद रहे।
--
डंडा लेकर अधिकारियों के पास पहुंची बुजुर्ग महिला
आए दिन हाईटेंशन लाइन के गिरने से नाराज मोहल्ला निवासी एक बुजुर्ग महिला अधिकारियों के पास पहुंची और जमकर खरीखोटी सुनाई। वहां खड़े लोगों ने महिला को समझाकर शांत कराया।
अवैध वसूली का आरोप
लाइन टूटने की शिकायत पर पहुंचे विद्युत निगम के अधिकारियों से लोगों ने कर्मचारियों द्वारा हर कार्य करने के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाया। लोगों ने कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि वह अनहोनी होने पर शटडाउन कराने की मांग करते हैं तो भी रुपये की मांग की जाती है। आए दिन रुपये की मांग करने के चलते वह कर्मचारियों से परेशान हो चुके हैं।

कोट-
टूटे तारों को दुरुस्त करा दिया गया है, ट्रांसफार्मर को भी बदलवाया जा रहा है। उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।--मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता।

सैनी नगर कालोनी में मकानो के ऊपर टूटी पड़ी हाईटेंशन बिजली की लाइन । संवाद

सैनी नगर कालोनी में मकानो के ऊपर टूटी पड़ी हाईटेंशन बिजली की लाइन । संवाद- फोटो : HAPUR

एसडीओ साहब रूको--सैनी नगर कालोनी में मकानो के ऊपर टूटी पड़ी हाईटेंशन बिजली की लाइन को लेकर एसडीओ य?

एसडीओ साहब रूको--सैनी नगर कालोनी में मकानो के ऊपर टूटी पड़ी हाईटेंशन बिजली की लाइन को लेकर एसडीओ य?- फोटो : HAPUR

नोकझोंक--सैनी नगर कालोनी में मकानो के ऊपर टूटी पड़ी हाईटेंशन बिजली की लाइन को लेकर एसडीओ यशेंद्र ?

नोकझोंक--सैनी नगर कालोनी में मकानो के ऊपर टूटी पड़ी हाईटेंशन बिजली की लाइन को लेकर एसडीओ यशेंद्र ?- फोटो : HAPUR

गलती माफ करो--सैनी नगर कालोनी में मकानो के ऊपर टूटी पड़ी हाईटेंशन बिजली की लाइन को लेकर एसडीओ यशें?

गलती माफ करो--सैनी नगर कालोनी में मकानो के ऊपर टूटी पड़ी हाईटेंशन बिजली की लाइन को लेकर एसडीओ यशें?- फोटो : HAPUR

सैनी नगर कालोनी में मकान के अंदर लगा हाईटेंशन बिजली की लाइन का खंभा। संवाद

सैनी नगर कालोनी में मकान के अंदर लगा हाईटेंशन बिजली की लाइन का खंभा। संवाद- फोटो : HAPUR

सैनी नगर कॉलोनी में बिजली न होने के कारण गर्मी में गेट पर बैठी बुर्जुग महिला। संवाद

सैनी नगर कॉलोनी में बिजली न होने के कारण गर्मी में गेट पर बैठी बुर्जुग महिला। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed